झोलाछाप डॉक्टर का जानलेवा इलाज! सिर फटा तो टांकों की जगह लगा दी स्टेपलर पिन, देखें Video
Nawada Doctor Viral Video: नवादा जिले में झोलाछाप डॉक्टर ने ऐसा कारनामा किया जिसे सुन आप भी माथा पकड़ लेंगे. वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नरोमुरार गांव डॉक्टर ने युवक के सिर में चोट लगने पर टांका लगाने के बजाय ने स्टेपलर की पिन लगा दी. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
नवादा: बिहार के नवादा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक झोलाछाप डॉक्टर ने ऐसा कारनामा किया जिसे सुन आप भी माथा पकड़ लेंगे. वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नरोमुरार गांव डॉक्टर ने युवक के सिर में चोट लगने पर टांका लगाने के बजाय ने स्टेपलर की पिन लगा दी. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
क्या है मामला
मामला जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नरोमुरार गांव का है. गांव के ही रहने वाले एक युवक का एक्सीडेंट हो गया था. एक्सीडेंट में उसके सिर पर चोट आयी थी. उसे डर था चोट अधिक न बढ़ जाए इसलिए वो पास के गणेश नगर के डॉक्टर के पास गया.
डॉक्टर ने चोट पर लगाया स्टेपलर की पिन
पर उसे क्या पता था डॉक्टर कुछ क्या कारनामा करने वाला है. युवक के चोट पर टांका लगाने की जरुरत थी. लेकिन डॉक्टर ने टाँके की जगह स्टेपलर मशीन का इस्तेमाल किया. उसने युवक की चोट स्टेपलर की पिन लगा दीं.
इस घटना पर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है. झोलाछाप डाॅक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य को सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. ये आम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं.
वीडियो हुआ वायरल
इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया. जो वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है घाव पर टांके की जगह स्टेपलर पिन लगी हुई है. तीन बड़ी साइज़ की स्टेपलर पिन चोट पर लगाईं गयी है. वीडियो पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है.
लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी
एक यूजर ने लिखा, "ऐसी घटना स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही को दिखाती है, इलाज में गैर प्रशिक्षित लोगों पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में सही और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना बेहद जरूरी है. दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसी लापरवाही इलाज नहीं बल्कि सीधे-सीधे किसी की जान के साथ खिलवाड़ है झोलाछापों पर सख्त कार्रवाई बेहद ज़रूरी है."
(वीडियो सोशल मीडिया से की गयी है NPG न्यूज इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.)