चाचा ने की अपने 3 भतीजे-भतीजी की हत्या, रूम लॉक कर फुल साउंड में गाना बजाया, फिर कटर मशीन से काटा गला
Aurangabad Triple Murder: बिहार के औरंगाबाद जिले से ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है. शुक्रवार को खुटहन गांव में एक चाचा ने तीन भतीजे-भतीजी की कटर मशीन से गला काटकर हत्या कर (Aurangabad Triple Murder) दी. और फिर खुद सुसाइड करने की कोशिश की. हालाँकि वो बच गया.
Aurangabad Triple Murder: 27 मार्च 2026, बिहार के औरंगाबाद जिले से ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है. शुक्रवार को खुटहन गांव में एक चाचा ने तीन भतीजे-भतीजी की कटर मशीन से गला काटकर हत्या कर (Aurangabad Triple Murder) दी. और फिर खुद सुसाइड करने की कोशिश की. हालाँकि वो बच गया.
चाचा ने 3 भतीजे-भतीजी का गला काटकर मार डाला
मामला जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव का है. शुक्रवार को यह वारदात हुई है. सनकी चाचा अमंत पाल ने अपने तीन तीन सगे भतीजे-भतीजी 10 वर्षीय अनीश, 7 वर्षीय आयुष और 5 वर्षीय मासूम अनुष्का का बेरहमी से कटर मशीन से गला काट डाला और फिर खुद अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक़, बच्चों के पिता गुड्डू ट्रेन में पैंट्री कार में खाना बनाने का काम करते हैं. वहीँ माँ गृहणी है. वहीँ, अमंत पाल अविवाहित है. जिसे लेकर हमेशा घर में झगड़ा होता था. शुक्रवार की सुबह बाइक से कहीं चला गया था. घटना के वक्त बच्चों के पिता काम पर गए हुए थे. माँ अनीता देवी नहा रही थी.
कैसे दिया वारदात को अंजाम
इसी बीच अमंत पाल घर आया और दरवाजा खटखटाने लगा. लेकिन अनीता देवी नहा रही थी तो उसे दरवाजा खोलने में देरी हुई. इससे उसे गुस्सा आ गया. दरवाजा खोलने के बाद वह घर में घुसा. मोबाइल दिखाने के लिए वह बच्चों को कमरे में ले गया. कमरे का दरवाजा बंद करके फुल साउंड में स्पीकर बजा दिया. ताकि आवाज बाहर न जा सके और फिर कटर मशीन से तीनों बच्चों को गला काट दिया. इतना ही नहीं खुद का भी गला काट लिया.
जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो अनीता देवी ने दरवाजा खटखटाया कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोडा गया. अंदर चारों खून से लथपथ पड़े हुए थे. तीनो बच्चों की मौत हो चुकी थी जबकि चाचा घायल थे. जिसे इलाज के लिए पटना अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जान में जुटी पुलिस
वहीँ, घटना के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. तीनों बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. आरोपी ने बच्चों की हत्या क्यों की अभी इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है.