Begin typing your search above and press return to search.

बच्ची का गला काटकर हत्या, फिर आटे के डिब्बे में डाल दी लाश: पुलिस ने हत्यारे को एनकाउंटर में किया ढेर

Agra Encounter: 8 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी सुनील को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। शनिवार सुबह 3 बजे हुए मुठभेड़ में पुलिस ने उसे मार गिराया।

Agra Encounter
X

npg.news

By Chitrsen Sahu

आगरा 28 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के आगरा में 8 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी सुनील को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। शनिवार सुबह 3 बजे हुए मुठभेड़ में पुलिस ने उसे मार गिराया। आरोपी ने किराए के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद मकान मालिक की बेटी की गला काटकर हत्या कर दी थी और लाश को आटे के डिब्बे में बंद कर फरार हो गया था, जिसपर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। यह पूरा मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी क्षेत्र में जूता कारोबारी का दो मकान है एक मकान में वो अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते हैं। सामने वाले मकान के ग्राउंड फ्लोर में कारखाना है और ऊपर वाले रूम में पेंटर आरोपी सुनील (29) किराए से रहता था। मंगलवार को कारोबारी की 8 साल की बेटी घर के बाहर से गायब हो गई। खोजबीन के बाद भी वो कहीं नहीं मिली तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

कब और कहां मिली बच्ची की लाश

सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि किराएदार सुनील अपने घर में ताला लगाकर कही चला गया है। पुलिस ने जब बुधवार की रात 8 बजे आरोपी के घर की तलाशी ली तो आटे की डिब्बे में बच्ची की लाश मिल गई। इसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही पुलिस ने आरोपी सुनील पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया।

कैसे हुआ एनकाउंटर ?

DCP सिटी सैयद अली अब्बास के मुताबिक, शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बमरौली कटारा क्षेत्र में मौजूद है और फिरोजाबाद भागने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही टीम ने शनिवार तड़के 3 बजे इलाके में घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने दरोगा पर फायरिंग कर दी, जिसमें दरोगा घायल हो गया। वही पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सुनील मारा गया।

क्यों की बच्ची की हत्या ?

शुरुआती जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले आरोपी का बच्ची के चाचा के साथ बकाया किराया को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान बच्ची के चाचा ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद आरोपी ने देख लेने की धमकी दी थी। इसी को लेकर आरोपी बौखलाया हुआ था और बदला लेने के लिए उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। पहले उसने बच्ची का गला काटा और फिर उसे आटे के डिब्बे में बंद कर दिया था। फिलहाल पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story