मां की पिटाई देख बेटे का खून खौला, पिता की हत्या कर बालू में दफनाया शव, जमुई पुलिस के उड़े होश

Jamui Murder News : बिहार के जमुई जिले में बेटे ने मां पर हो रहे अत्याचारों को देखकर पिता की हत्या कर दी। फिर शव को नदी किनारे रेत के नीचे दफनाया दिया।

Update: 2026-03-28 06:37 GMT

Bihar Murder News: बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चरकापत्थर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में असरहुआ गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 40 साल प्रकाश यादव को बेटे ने ही मार डाला। अपराध को छिपाने के लिए पूरे परिवार ने मिलकर लाश को नदी किनारे रेत में दफनाया, ताकि किसी को इस घटना की भनक नहीं लगे। 10 दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने लाश बरामद कर ली।

10 दिन तक दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

प्रकाश यादव 10 दिनों से लापता था। हैरानी की बात है कि परिवार के किसी सदस्य ने उसे खोजने या पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश नहीं की। इसके बाद गांव में चर्चा शुरू हो गई और अफवाहें पुलिस तक पहुंची तो चरकापत्थर के स्टेशन हाउस ऑफिसर रंजीत कुमार ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी और भाइयों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान परिवार के सदस्य टूट गए और उन्होंने साजिश का राज खोल दिया।

घरेलू हिंसा बना हत्या की वजह

परिवार के सदस्यों के कबूलनामे के मुताबिक प्रकाश यादव को शराब पीने की लत थी। लाश मिलने से 10 दिन पहले शराब के नशे में उसने पत्नी रेखा देवी से मारपीट की थी। वह बेहोश हो गई थी। मां की हालत देखकर बेटे अविनाश यादव का गुस्सा फूटा और उसने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पिता की बुरी तरह पिटाई की। गंभीर चोटों के कारण प्रकाश की मौके पर मौत हो गई।

लिपटवा घाट पर दफनाए सबूत

पिता की हत्या के बाद गिरफ्तारी से बचने और सबूत मिटाने के लिए बेटे अविनाश ने रिश्तेदारों की मदद से रात में लाश को बरनार नदी किनारे लिपटवा घाट पर रेत के नीचे दफना दिया। इसके बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। उसकी पत्नी रेखा देवी मायके चली गई, ताकि किसी को शक नहीं हो।

चार लोग गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को एफएसएल टीम की मौजूदगी में चिह्नित स्थान पर खुदाई की। वहां से प्रकाश यादव का शव बरामद किया गया। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी बेटा अविनाश फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी रेखा देवी और भाई इंद्रदेव यादव, योगेंद्र यादव, अवधेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News