सावधान इंडिया स्टाइल में लिवइन पार्टनर की बेरहमी के साथ हत्या: शादी के लिए बना रही थी दबाव...

CG Crime News: छोटे पर्दे का चर्चित सीरिलय सावधान इंडिया,एक युवती के लिए हत्या की वजह बन गई। इसी सीरियल की तर्ज पर लिवइन पार्टनर ने अपने पिता व दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर दी।

Update: 2026-03-27 06:50 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

कवर्धा।27 मार्च 2026| छोटे पर्दे का चर्चित सीरिलय सावधान इंडिया,एक युवती के लिए हत्या की वजह बन गई। इसी सीरियल की तर्ज पर लिवइन पार्टनर ने अपने पिता व दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद सावधान इंडिया की तर्ज पर लाश को ठिकाने लगा दिया। लिवइन पार्टनर शादी के लिए दबाव बना रही थी, पिता ने इसलिए साथ दिया,उनको समाज में बदनामी का डर सता रहा था।

छत्तीसगढ़ कवर्धा में प्रेम संबंध का दर्दनाक अंत की कहानी सामने आई है। बेटे ने लिवइन पार्टनर युवती की पिता व दाेस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। प्रेमिका के सिर पर पत्थर पटकर बेरहमी के साथ मार डाला।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रानी दहरा वाटरफॉल में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मदद करने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बनाया है। मामला बोड़ला थाना का है।

जानकारी के मुताबिक गर्लफ्रेंड सुखबती बैगा (24) और देवेंद्र जायसवाल (26) पुणे में लिव-इन में रहते थे। सुखबती पहले से ही शादी-शुदी थी। वह देवेंद्र से शादी करना चाहती थी, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था। देवेंद्र के पिता केशव भी इस रिश्ते के खिलाफ था। ऐसे में दोनों मिलकर सुखबती को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और घूमाने के बहाने रानी दहरा वाटरफॉल ले गए। जहां बाप-बेटे ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में सामने आया, आरोपियों ने सावधान इंडिया देखकर लाश को ठिकाने लगाया था।

अफेयर और हत्या की कहानी

19 मार्च की सुबह एक महिला की लाश रानीदहरा वाटरफॉल में तैरती मिली थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलावाया। शव की हालत ऐसी थी कि पहचान करना मुश्किल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच तेजी की। दो दिन की जांच के बाद पता चला, महिला मुंगेली के चौकी खुडिया के दरवाजा गांव की रहने वाली थी। महिला

का नाम सुखबती बैगा (24) है। पुलिस की पूछताछ में पता चला, सुखबती का गांव के ही रहने वाले देवेंद्र जायसवाल (26) के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों करीब 3-4 महीने पहले घर-परिवार छोड़कर पुणे भाग गए थे, वहां लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे और मजदूरी करते थे। सुखबती पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। देवेंद्र का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसके तलाश में जुट गई। परिजनों से पूछताछ और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने 24 मार्च को देवेंद्र को पुणे से गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने पहले पुलिस को गुमराह किया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पिता केशव प्रसाद और मनोज पटेल के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकारा।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया, महिला शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी, लेकिन युवक का पिता इसके खिलाफ था। दोनों को पुणे से बुलाया गया, जिसके बाद सुनियोजित तरीके से महिला के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए योजना बनाई गई। यह तरीका उन्होंने सावधान इंडिया देखकर सोचा था।

Tags:    

Similar News