Begin typing your search above and press return to search.

3 बच्चों की मौत: खेलते-खेलते कुएं में गिरे दो मासूम, मां ने बचाने के लिए नवजात के साथ लगा दी छलांग

खरगोन में कुएं में डूबे दो बच्चों को बचाने के लिए महिला अपने नवजात के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में महिला की जान तो बच गई पर उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई।

Khargone News
X

फोटो सोर्स- AI, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

खरगोन 11 मार्च 2026, मध्यप्रदेश के खरगोन में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां 20 दिन के नवजात समेत तीन बच्चों की कुएं में डूबकर मौत हो गई। कुएं में डूबे दो बच्चों को बचाने के लिए महिला अपने नवजात के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में महिला की जान तो बच गई पर उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई। यह घटना सनावद थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, सनावद थाना क्षेत्र के भोमवाड़ा मलगांव में बुधवार उस वक्त मातम पसर गया जब तीन बच्चों की कुएं में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो बच्चे खेलते-खेलते कुएं में जा गिरे, जिसे बचाने के लिए उनकी मां ने 20 दिन के नवजात के साथ ही कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में महिला की जान तो बच गई, लेकिन उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई।

घर के बाहर खेल रहे दो बच्चे लापता

जानकारी के मुताबिक, डेहरिया गांव में रहने वाला कालू सिंह अपने परिवार के साथ पिछले 8 से 10 दिन से मलगांव में मजदूरी कर रह था। बुधवार सुबह कालू काम पर गया था और उसकी पत्नी नानी बाई अपने तीन बच्चों साढ़े चार साल का अर्जुन , ढाई साल का करण और 20 दिन के नवजात के साथ घर पर थी। उसके दो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, लेकिन अचानक गायब हो गए।

कैसे हुई तीनों बच्चों की मौत ?

नानी बाई ने जब उन दोनों की तलाश शुरु कि तो दोनों की लाश पास के ही कुएं में तैरती हुई मिली। इसके बाद नानी ने आव देखा ना ताव और अपने 20 दिन के बच्चे के साथ उन्हें बचाने के लिए कुएं में कूद गई। महिला को कुएं में कूदते देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह नानी बाई को बाहर निकाला, लेकिन उसके तीनों बच्चे डूब गए।

SP रवींद्र वर्मा ने क्या कहा ?

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास तीनों बच्चों के शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सनावद सिविल अस्पताल भेज दिया गया। मामले में खरगोन पुलिस अधीक्षक (SP) रवींद्र वर्मा ने कहा कि सभी तथ्यों और बिंदुओं की जांच की जा रही है।

गहरे पानी में गिर जाएं तो क्या करें ?

अगर आपकों तैरना नहीं आता और आप गलती से गहरे पानी में गिर जाए, तो सबसे पहले आपको घबराना नहीं है और अपने आप को एक दम हल्का छोड़ देना है। अब हाथ और पैर को फैलाकर पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे तैरने की कोशिश करें और मदद के लिए चिल्लाएं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story