Begin typing your search above and press return to search.

बच्चों की हत्या कर मां ने की आत्महत्या: मासूमों को कुएं में फेंककर ट्रेन के आगे लगाई छलांग, टुकड़ों में मिला महिला का शव

महिला ने पहले बच्चों को कुएं में फेंका और इसके बाद उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस घटना में दो बच्चों समेत महिला की मौत हो गई।

Chittorgarh News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

चित्तौरगढ़ 11 मार्च 2026, राजस्थान के चित्तौरगढ़ में एक महिला ने दो बच्चों की हत्या कर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात महिला ने पहले बच्चों को कुएं में फेंका और इसके बाद उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस घटना में दो बच्चों समेत महिला की मौत हो गई। ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला कपासन थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

कपासन थाना क्षेत्र के काछियाखेड़ी गांव में मंगलवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो बच्चों की हत्या कर महिला ने अपनी जान दे दी। बच्चों को कुएं में फेकने के बाद महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है। पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए कपासन उपजिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

पुलिस को क्या सूचना मिली थी ?

कपासन थाने के ASI उदयलाल सुखवाल ने बताया कि उन्हें मंगलवार को सूचना मिली थी कि काछियाखेड़ी गांव में रहने वाली अणछी (25) अपने दोनों बच्चों सोनू (5) और मोनू (4) के साथ कहीं लापता हो गई है। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कि तो महिला की कटी फटी लाश मंगलवार शाम 7 बजे काछियाखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास मिली।

कहां मिली दोनों बच्चों की लाश ?

वहीं पुलिस को रात 8:30 बजे सूचना मिली कि काछियाखेड़ी गांव के कुएं में दो बच्चों की लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को किसी तरह से कुएं से बाहर निकाला, जिनकी पहचान सोनू (5) और मोनू (4) के रूप में की गई है। रात 10 बजे पुलिस ने महिला समेत बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए कपासन उपजिला अस्पताल भेजा गया।

ASI ने मामले में क्या कहा ?

कपासन थाने के ASI उदयलाल सुखवाल के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला ने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है। फिलहाल उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

संपादकीय सलाह:

अगर आप लो फील कर रहे हैं या मन में सुसाइड जैसे नेगेटिव ख्याल आ रहे हैं, तो याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं- मदद बस एक कॉल की दूरी पर है। अगर आप या आपका कोई दोस्त इस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो बिना झिझक इन फ्री हेल्पलाइंस पर बात करें।

24/7 हेल्पलाइन नंबर्स (India):

Tele MANAS: 14416 या 1800-891-4416 (सरकारी फ्री सेवा)

Kiran Helpline: 1800-599-0019 (मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस)

Vandrevala Foundation: +91-9999666555 (कॉल या WhatsApp पर उपलब्ध)

Aasra: 022-27546669 (24 घंटे सुसाइड प्रिवेंशन सपोर्ट)

Mpower 1on1: 1800-120-820050 (प्रोफेशनल काउंसलर्स से बात करें)

मदद के लिए वेबसाइट्स (Youth Focus):

It’s OK to Talk: itsoktotalk.in (मेंटल हेल्थ अवेयरनेस और कहानियाँ)

Outlive Chat: chat.outlive.in (युवाओं के लिए चैट-बेस्ड सपोर्ट)

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story