लेडी IAS के फार्म हाउस में चल रहा था जुऐ का अड्डा, पुलिस पहुंची तो उड़ गए होश… 13 लाख रुपए कैश के साथ 18 लोग गिरफ्तार

Mhow Police Raid: मध्यप्रदेश के महू जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है. राज्य के बड़े आईएएस अधिकारी के फार्म्स हाउस पर जुए का अड्डा चल रहा था. मंगलवार की देर रात पुलिस ने छापा मारते हुए बड़े जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है.

Update: 2026-03-11 10:10 GMT

इमेज- AI जनरेटेड 

महू: 11 मार्च 2026, मध्यप्रदेश के महू से हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है. राज्य के बड़े आईएएस अधिकारी के फार्म्स हाउस पर जुए का अड्डा चल रहा था. मंगलवार की देर रात पुलिस ने छापा मारते हुए बड़े जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. 

जुए के अड्डे का भंडाफोड़

पूरा मामला मानपुर थाना क्षेत्र के अवलीपुरा स्थित एक फार्म हाउस का है. फार्म हाउस में बड़े जुड़े का अड्डा चलाया जा रहा था. कई बड़े लोग भी इस अड्डे पर खेलने आते थे. इंदौर, देवास, धार, बड़वानी, खरगोन, उज्जैन, अलीराजपुर और गुजरात के लोग यहाँ जुआ खेलते थे. 

 पुलिस ने 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया

इसी बीच पुलिस को इसकी सूचना मिली. सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार सुबह फार्म हाउस पर छापा मारा. फार्म हाउस मुख्य गेट बाहर से बंद था. लेकिन अंदर लोग मौजूद थे. इस दौरान पुलिस ने मौके से 18 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. जबकि कुछ भाग निकले. जिनकी तलाश की जा रही है. 

छापेमारी में क्या क्या मिला 

छापेमारी में पुलिस ने करीब 28 लाख 67 हजार 971 रुपए की समपत्ति जब्त की है. जिसमे 13 लाख 67 हजार 971 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते, 30 मोबाइल फोन, 10 नई ताश की गड्डियां और दो कारें हैं. 

फार्म हाउस किस आईएएस का है?

बताया जा रहा है जिस फार्म हाउस में जुआ खेला जा रहा था. वह फार्म हाउस आईएएस वंदना वैद्य का है. आईएएस वंदना वैद्य वर्तमान में वित्त विकास निगम इंदौर की प्रबंध संचालक के पद पर टैंकर हैं. आईएएस वंदना वैद्य और उनके पति अम्बरीश वैद्य के नाम पर फार्म हाउस है. गांव का ही एक व्यक्ति रंजीत जाट फार्म हाउस की देखरेख का काम करता है. वही जुआ खेलाता था. 



Tags:    

Similar News