MP Weather News : मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आज बरसेंगे बदरा ! बारिश और घना कोहरा से विजिबिलिटी हुई कम, जनजीवन प्रभावित
MP Weather News : सोमवार सुबह प्रदेश के कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने ग्वालियर, रीवा-सागर समेत 25 जिलों में बारिश और कई इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

MP Weather News,: मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज फिर से बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. फरवरी की शुरुआत बारिश से हो सकती है. मौसम विभाग MP Weather News के अनुसार आज 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है. विभाग ने ग्वालियर, रीवा-सागर समेत 25 जिलों में बारिश और कई इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
मालूम हो की रविवार को नीमच-मंदसौर में ओले गिरे, जबकि कई जिलों में बारिश और घना कोहरा छाया रहा। कम विजिबिलिटी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रदेश में अगले तीन दिन तक (मावठे) याने की सर्दी की बारिश सक्रिय रहने के आसार हैं।
प्रदेश में सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिला, जिससे ठंड और बढ़ गई है। रविवार को भी मौसम ने जमकर रंग दिखाया। नीमच और मंदसौर में तेज आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे, वहीं ग्वालियर, धार, मुरैना और उज्जैन सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सोमवार सुबह प्रदेश के कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। दतिया और खजुराहो में विजिबिलिटी घटकर 50 से 200 मीटर तक पहुंच गई। भोपाल में भी कोहरे का असर बना रहा। खजुराहो, राजगढ़ और नौगांव में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।
25 जिलों में सोमवार को बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, रायसेन और सीहोर समेत कई जिलों में कोहरे का असर भी बना रह सकता है।
अगले तीन दिन का मौसम अपडेट
3 फरवरी : ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र के जिलों भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश के आसार।
4 फरवरी : ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
5 फरवरी : बारिश का अलर्ट नहीं, लेकिन ठंड का असर और तेज हो सकता है।
क्यों बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 2 से 5 फरवरी के बीच पश्चिम-उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय रहेगा, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा। इसके अलावा जेट स्ट्रीम हवाओं की वजह से सर्द हवाएं चल रही हैं।
