MP Railway News : एमपी के राम भक्तों के लिए Good News ! चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए ट्रेन की सारी Details एक click में
MP Railway News : यह स्पेशल ट्रेन मप्र में रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी और सीहोर जैसे स्टेशनों पर भी ठहराव करेगी।
MP Railway News : मध्य प्रदेश के राम भक्तों के लिए खुशख़बरी है। रेल प्रशासन ने इस पर एक बड़ा फैसला लेते हुए स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है।
गौरतलब है कि अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ और यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 09093/09094 उधना–अयोध्या कैंट–उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की गई है।
रेलवे Mp Railway News द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन मध्य प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। भोपाल के यात्रियों के लिए ट्रेन का ठहराव संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर रहेगा, जबकि सागर संभाग और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बीना स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध होगी।
शेड्यूल के मुताबिक, उधना से रवाना होने के बाद ट्रेन शाम 6:45 बजे संत हिरदाराम नगर और रात 10:00 बजे बीना पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 10:30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचकर श्रद्धालुओं को सीधे रामनगरी तक पहुंचाएगी।
13 फरवरी से शुरू, मार्च के अंत तक संचालित
यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक संचालित की जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09094 अयोध्या कैंट–उधना स्पेशल प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2:45 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी। वापसी यात्रा में ट्रेन अगले दिन तड़के 3:20 बजे बीना और सुबह 5:55 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी, जबकि शाम 5:15 बजे उधना पहुंचकर यात्रा पूर्ण करेगी। यह वापसी सेवा 14 फरवरी से 28 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन
यह स्पेशल ट्रेन मप्र में रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी और सीहोर जैसे स्टेशनों पर भी ठहराव करेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए गए हैं, ताकि हर वर्ग के श्रद्धालु और यात्री आरामदायक सफर कर सकें।