Begin typing your search above and press return to search.

Ayodhya Ram Mandir Pujari Bharti : अयोध्या राम मंदिर का विस्तार : 7 नए मंदिरों के लिए होगी 50 पुजारियों की भर्ती, 3 शिफ्टों में होगी पूजा-अर्चना

अयोध्या का राम मंदिर अब और भव्य और विशाल बनने जा रहा है जहा मुख्य मंदिर के आलावा 7 नए मंदिर बनकर लगभग तैयार है जिसके लिए 50 नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

Ayodhya Ram Mandir Pujari Bharti : अयोध्या राम मंदिर का विस्तार : 7 नए मंदिरों के लिए होगी 50 पुजारियों की भर्ती, 3 शिफ्टों में होगी पूजा-अर्चना
X

Ayodhya Ram Mandir Pujari Bharti : अयोध्या राम मंदिर का विस्तार : 7 नए मंदिरों के लिए होगी 50 पुजारियों की भर्ती, 3 शिफ्टों में होगी पूजा-अर्चना

By Uma Verma

Ayodhya Ram Mandir Pujari Bharti : अयोध्या : अयोध्या का राम मंदिर अब और भव्य और विशाल बनने जा रहा है जहा मुख्य मंदिर के आलावा 7 नए मंदिर बनकर लगभग तैयार है जिसके लिए 50 नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी, ये भर्ती नए मंदिरों में पूजा और दर्शन वयवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए किया जा रहा और यह भर्ती प्रक्रिया नए मंदिरों में दर्शन शुरू होने से पहले ही किया जायेगा

भक्तो की बढती भारी भीड़ और दर्शन व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए मंदिर ट्रस्ट को और अतिरिक्त पुजारियों की जरूरत पड़ रही है, और पुजारियों की भर्ती किस बेस पर होगा इसकी रूप रेखा तैयार किया जा रहा है, मंदिर ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार चयनित पुजारियों को वैदिक मंत्रो और परंपराओं में पारंगत होना चाहिए और साथ ही उन्हें राम मंदिर की धार्मिक मर्यादाओं व परंपराओं के अनुसार जिम्मेदारी सौपा जायेगा, अभी वर्तमान में राम मंदिर में 20 पुजारी काम कर रहे है, जिन्हें रामलला व राम दरबार की जिम्मेदारी दी गई है और इसके आलावा शेषावतार और परकोटे के 6 मंदिरों के आलावा यज्ञमंडप, सप्त मंडपम और कुबेर टीला पर स्थित कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में पूजा पाठ की जिम्मेदारी सौपी गई है

अब इन मंदिरों के आलावा 7 मंदिरों में दर्शन वयवस्था और पूजा पाठ शुरु होनी है जिसके लिए 3 शिफ्टों में काम करने वाले पुजारियों और दो शिफ्टों वालो को मिलाकर कुल 42 पुजारियों की जरूरत है जो आठ आठ घंटे काम कर सके, और इसके अलावा सप्त मंडपम व कुबेर टीला में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक के लिए 8 और अलग पुजारियों की जरूरत है मतलब कुल 50 पुजारियों की अभी तत्काल जरूरत मंदिर में है

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story