Begin typing your search above and press return to search.

MP को केंद्र सरकार ने दिया अब तक का सबसे बड़ा रेलवे बजट ! मध्य प्रदेश को इस बार 15,188 करोड़ के बजट का प्रावधान

MP NEWS : भारतीय रेलवे ने इस बार मध्य प्रदेश को 15,188 करोड़ रुपए का एलोकेशन किया है, जो अब तक सबसे ज्यादा है.

MP को केंद्र सरकार ने दिया अब तक का सबसे बड़ा रेलवे बजट ! मध्य प्रदेश को इस बार 15,188 करोड़ के बजट का प्रावधान
X
By Meenu Tiwari

mp news : आने वाले वर्षों में मध्य प्रदेश में रेलवे में काफी विकास देखने को मिल सकता हैं. केंद्र सरकार budget 2026 की तरफ से मध्य प्रदेश को अब तक सबसे बड़ा रेलवे बजट दिया गया है. जिससे रेलवे में चल रहे विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी.


भारतीय रेलवे ने इस बार मध्य प्रदेश को 15,188 करोड़ रुपए का एलोकेशन किया है, जो अब तक सबसे ज्यादा है. मालूम हो की केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बजट से जुड़ी जानकारियां दी है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से मिलकर चलने वाली परियोजनाओं को बारे में भी बताया गया है.


रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मध्य प्रदेश को 15,188 करोड़ के बजट budget news का प्रावधान किया है, जो पिछली सरकारों के कार्यकाल से करीब 24 गुना ज्यादा है, इस बजट के बाद मध्य प्रदेश में रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स की कीमत अब 1.18 लाख करोड़ रुपए हो गई है. जिसमें मध्य प्रदेश में रेलवे से जुड़े कई काम होंगे, इनमें डबलिंग, ट्रिपलिंग, नई लाइनें, स्टेशन री-डेवलपमेंट, नए स्टेशन के साथ-साथ माल ढुलाई की क्षमता को भी विकसित किया जाएगा, इसके अलावा राज्य में 100 प्रतिशत तक रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन का लक्ष्य भी पूरा कर लिया गया है, जिससे रेलवे की परिचालन लागत कम होगी और ट्रेनों की रफ्तार में भी सुधार आएगा.




इंदौर-मनमाड़ लाइन पर फोकस

इंदौर और मनमाड़ के बीच बिछ रही रेलवे लाइन पर भी फोकस किया जा रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस पर तेजी से काम किया जा रहा है. क्योंकि इस रेल लाइन के बनने से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच माल और यात्री परिवहन दोनों बातों को सीधा लाभ मिलेगा. जबकि इससे राज्य की औद्योगिक क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी.


ईस्ट–वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट ट्रेड कॉरिडोर- रेलवे के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन


इसके अलावा ईस्ट–वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट ट्रेड कॉरिडोर के बारे में रेल मंत्री ने बताया कि यह कॉरिडोर पश्चिम बंगाल से शुरू होने वाला है, जो ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात को कवर करेगा. जो रेलवे के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन करेगा. इससे मध्य प्रदेश में भी बड़ा इकोनॉमिक कॉरिडोर विकसित हो जाएगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मध्य प्रदेश में जो रेलवे प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, उन पर सरकार तेजी से फोकस कर रही है और कामों की रफ्तार भी बढ़ाई गई है. भारतीय रेलवे ने कनेक्टिविटी की सुविधा को भी बढ़ाया है. वहीं इंदौर बुधनी, इंदौर खंडवा रेल लाइनों पर भी नए बजट के बाद कामों में और तेजी आने की संभावना है.

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story