Union Budget 2026 : यूपी की रेल यात्रा में आएगी रफ्तार, वाराणसी-दिल्ली हाई स्पीड कॉरिडोर को मिली हरी झंडी
Union Budget 2026 : निर्मला सीतारण ने बजट 2026 आज पेश किया। जिसमे उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली हैं|

Union Budget 2026 : यूपी की रेल यात्रा में आएगी रफ्तार, वाराणसी-दिल्ली हाई स्पीड कॉरिडोर को मिली हरी झंडी
Varanasi Delhi High Speed Rail : वाराणसी : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में यूपी के लिए बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने बजट पेश करते हुए उत्तर प्रदेश में सुपरफास्ट रेल कनेक्टिविटी के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। असल में, देश के 7 शहरों के बीच हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। जिसमे हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली, वाराणसी, सिलीगुड़ी, मुंबई और पुणे शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दिल्ली और सिल्लीगुड़ी को जोड़ने वाली सुपरफास्ट रेल कनेक्टिविटी कॉरिडोर के निर्माण की योजना पहले से तैयार की गई थी। जिसे अब केंद्रीय बजट में मंजूरी मिल गई है।
वाराणसी को हाई स्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना को केंद्रीय बजट में मंजूरी मिलना. देश में तेज रफ़्तार से ट्रेनों के परिचालन की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।अभी देश में वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन कई रास्तो पर हो रहा है। नए हाई स्पीड रेल नेटवर्क तैयार होने से लोगों का समय बचेगा| आम बजट में मंजूरी के बाद इस योजना पर धनराशि की उम्मीद की जा रही है। जिसके बाद योजना पर काम शुरू हो जाएगा। योजना के पुरे होने पर वाराणसी से दिल्ली तक की यात्रा मात्र 4 से 4:30 घंटे में पूरी की जा सकेगी।
केंद्रीय बजट में मुख्य शहर और आर्थिक केंद्रों के बीच 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह पर्यावरण के अनुकूल यात्री परिवहन यातायात को बढ़ावा देगा। इस कॉरिडोर के निर्माण से विकास की गति में तेजी आएगी। बुनियादी ढांचा डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। इसके साथ ही, यात्रा का समय भी कम हो जाएगा। प्रदूषण भी कम होगा। इसके साथ-साथ क्षेत्रीय विकास के लिए भी मददगार सााबित होगा|
बजट में प्रस्तावित मार्ग मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी शामिल हैं। ये सभी मिलकर भारत के व्यापारिक केंद्रों, हाई-टेक शहरों और फैक्ट्रियों वाले इलाकों को तेज और प्रदूषण-मुक्त यातायात से जोड़ेंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल यात्री सिस्टम को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार काम कर रही है। हम शहरों के बीच विकास को जोड़ने वाले 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण करेंगे। इसमें मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी इसमें बुलेट ट्रेन जैसे हाई-स्पीड रेल मार्ग शामिल हैं।
रेलवे की ओर से दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की ओर से लगभग 865 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसका रूट दिल्ली को वाराणसी से मथुरा, आगरा, इटावा, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज और भदोही से होते हुए वाराणसी का होगा। और वहीं, वाराणसी से सिल्लीगुड़ी को जोड़ने से दिल्ली से सिल्लीगुड़ी के बीच हाई स्पीड रेल को चलाना संभव हो जाएगा। पश्चिम बंगाल तक तेजी से पहुंचना भी इससे आसान होगा। परियोजना का लाभ उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार को भी मिलेगा।
