Orissa LokSabha Chunav 2024 Result Live: उड़ीसा की 21 सीटों पर कौन है आगे, कौन पीछे, किसने मारी बाजी, जाने पल-पल का पूरा अपडेट NPG.NEWS पर

Orissa LokSabha Chunav 2024 Result Live: उड़ीसा के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और बीजेडी के बीच इस बार वर्चस्व की लड़ाई है...

Update: 2024-06-03 12:48 GMT

Orissa LokSabha Chunav 2024 Result Live: उड़ीसा के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और बीजेडी के बीच इस बार वर्चस्व की लड़ाई है। 2019 के लोकसभा चुनावों में, बीजेडी प्रमुख ताकत के रूप में उभरी, जिसने ओडिशा की 21 सीटों में से 12 सीटें जीती थी। वहीं बीजेपी ने 8 सीटें हासिल की थी, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीतने में सफल थी। यह 2014 के चुनावों से एक महत्वपूर्ण बदलाव था, जहां बीजेडी ने 20 सीटें जीती थीं, और बीजेपी को सिर्फ एक सीट मिली थी। इस बार टक्कर काटे की है...नीचे देखें 4 जून को देखें Orissa लोकसभा परिणाम लाइव

Full View




Live Updates
2024-06-04 15:34 GMT

एसटी के लिए आरक्षित क्योंझर निर्वाचन क्षेत्र पर बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की, बीजेपी उम्मीदवार अनंत नायक ने जीत दर्जा की, बीजेडी के उम्मीदवार धनुर्जय सिद्धू को करारी शिकस्त दी...

2024-06-04 15:31 GMT

ओडिशा के भुवनेश्वर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी ने जीत दर्ज की, पार्टी की उम्मीदवार अपराजिता सारंगी ने कड़े मुकाबले में बीजेडी के मन्मथ कुमार राउत्रे को हराया...

2024-06-04 07:40 GMT

ओडिशा लोकसभा परिणाम में भाजपा 19 सीटों पर आगे, बीजद 1 सीट पर और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। वहीँ, ओडिशा में विधानसभा सीटों की बात करें तो भाजपा 72 सीटों पर आगे और बीजद 59 सीट पर और कांग्रेस 13 सीट पर आगे चल रही है।

2024-06-04 07:37 GMT

BJP की बड़ी जीतः ओडिशा में 24 साल बाद बदलेगी सियासी तस्वीर, नवीन पटनायक की विदाई तय, भाजपा को निर्णायक बढ़त...

लोकसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार बीजेपी निर्णायक बढ़त प्राप्त कर चुकी है। इससे अब साफ हो गया है कि पिछले 24 साल से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की विदाई तय हो गई है।...

2024-06-04 07:00 GMT

TMC के उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी आगे, बीजेपी के अभिजीत दास पीछे चल रहे। 

2024-06-04 06:59 GMT

पश्चिम बंगाल में भाजपा इस बार सिर्फ नौ सीटों पर आगे, तृणमूल कांग्रेस ने 32 सीटों पर बढ़त बनाई, कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे है।

2024-06-04 05:52 GMT

ओडिशा में लोकसभा सीटों की बात करें तो भाजपा 18 सीटों पर आगे चल रही है। बीजद 2 सीट पर और कांग्रेस 1 सीट पर आगे।

2024-06-04 05:22 GMT

ओडिशा में 24 साल बाद सत्ता में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा फिलहाल 53 तो BJD 34 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 11 सीटों पर बढ़त...

2024-06-04 05:12 GMT

ओडिशा में भाजपा 17 सीटों पर आगे चल रही है। बीजद 2 सीट पर और कांग्रेस 2 सीट पर आगे चल रही है।

2024-06-04 04:54 GMT

ओडिशा में लोकसभा सीटों की बात करें तो भाजपा 16 सीटों पर आगे, बीजद 2 सीट पर और कांग्रेस 2 सीट पर आगे चल रही है।

Tags:    

Similar News