Maharashtra LokSabha Chunav 2024 Result Live: महाराष्ट्र की 48 सीटों पर कौन है आगे, कौन पीछे, किसने मारी बाजी, जाने पल-पल का पूरा अपडेट NPG.NEWS पर...

Update: 2024-06-03 12:07 GMT
Live Updates - Page 2
2024-06-04 08:29 GMT

केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से आगे चल रहे।

2024-06-04 08:27 GMT

महाराष्ट्र की औरंगाबाद लोकसभा सीट से AIMIM के इम्तियाज जलील आगे चल रहे, शिवसेना के संदीपन भुमरे पीछे हैं..

2024-06-04 07:43 GMT

शिवसेना के नेता संजय राऊत ने मीडिया से कहा कि इंडिया गुट को 295 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। पिछले लोकसभा चुनाव में 55 का आंकड़ा नहीं छू पाई कांग्रेस भी इस बार 150 सीटों पर जीत जाएगी। रुझानों में इंडिया गठबंधन को 200 से ज्यादा सीटों पर जीतता हुआ दिखाया जा रहा है जो कि 2019 के प्रदर्शन के मुकाबले बहुत ही मजबूत प्रदर्शन है।

2024-06-04 07:42 GMT

अमरावती से बीजेपी की नवनीत राणा आगे चल रही हैं। कांग्रेस के भगवंत वानखेड़े नंबर दो पर हैं।

2024-06-04 06:57 GMT

रावेर लोकसभा क्षेत्र में मौजूदा भाजपा सांसद रक्षा खडसे एनसीपी (सपा) उम्मीदवार श्रीराम पाटिल से आगे चल रही हैं...

2024-06-04 06:55 GMT

कोल्हापुर से कांग्रेस के छत्रपति साहू आगे चल रहे हैं।

2024-06-04 06:54 GMT

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से भाजपा प्रत्याशी उज्जवल निकम आगे चल रहे, कांग्रेस की उम्मीदवार वर्षा एकनाथ दूसरे नंबर पर चल रही है।

2024-06-04 06:53 GMT

मुंबई दक्षिण में शिवसेना यूबीटी के अरविंद सावंत आगे चल रहे हैं। प्रतिद्वंद्वी शिवसेना की यामिनी जाधव पीछे हैं।

2024-06-04 06:52 GMT

नासिक लोकसभा क्षेत्र में शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के मौजूदा सांसद हेमंत गोडसे शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार राजाभाऊ वाजे से पीछे चल रहे हैं।

Tags:    

Similar News