Maharashtra LokSabha Chunav 2024 Result Live: महाराष्ट्र की 48 सीटों पर कौन है आगे, कौन पीछे, किसने मारी बाजी, जाने पल-पल का पूरा अपडेट NPG.NEWS पर...
Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: एनपीजी न्यूज वेबसाइट पर महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की अपडेट आपकों हम देते रहेंगे...

Maharashtra LokSabha Chunav 2024 Result Live: महाराष्ट्र की 48 सीटोें पर नतीजों का एलान चार जून को होगा। 2019 लोकसभा परिणाम कि बात करें तो भाजपा-शिवसेना गठबंधन को इस राज्य से 48 में से 41 सीटें मिली थी। जिसमें से बीजेपी को 23 और सहयोगी पार्टी शिवसेना नेे 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार महाराष्ट्र् में सेना बनाम सेना की लड़ाई के चलते मुकाबला बेहद ही दिलचस्प है। शिवसेना के दोनों गुट के बीच इस बात की लडाई है कि कौन असली है। 2022 में पार्टी में हुई टूट के बाद यह पहला चुनाव है। इसमें मिली जीत से तय हो जाएगा कि जनता की नजर में असली कौन है... एनपीजी न्यूज वेबसाइट पर लोकसभा चुनाव के नतीजों की पल-पल की अपडेट आपकों हम देते रहेंगे। 4 जून को देखें नीचे परिणाम Live...
Live Updates
- 4 Jun 2024 8:56 PM IST
नॉर्थ वेस्ट से उद्धव गुट की शिवसेना के अमोल कृतिकार जीते, साउथ सीट से उद्धव गुट की शिवसेना के अरविंद सावंत जीते, साउथ सेंट्रल से उद्धव गुट की शिवसेना के अनिल देसाई जीते
- 4 Jun 2024 8:56 PM IST
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने बीजेपी कैंडिडेट उज्जवल निकम को हराया, मुंबई नॉर्थ ईस्ट से बीजेपी के पीयूष गोयल ने कांग्रेस के भूषण पाटिल को हराया, नॉर्थ ईस्ट से उद्धव गुट की शिवसेना के संजय पाटिल जीते
- 4 Jun 2024 8:52 PM IST
48 सीटों के परिणामों में बीजेपी के अगुवाली वाले NDA को सिर्फ 18 सीटें जिसमें बीजेपी-10, शिवसेना-7, राष्ट्रवादी कांग्रेस पाटी-1 जीत मिली है, कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया महागठबंधन को 29 सीटों में कांग्रेस-13, शिवसेना उद्धव-9 और एनसीपी शरद को 7 मिली हैं।
- 4 Jun 2024 4:10 PM IST
शरद पवार ने कहा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन की बुधवार (5 जून 2024) को दिल्ली में बैठक होने की संभावना है। पवार ने मीडिया से कहा, आश्वस्त नहीं हूं कि ‘इंडिया’ गठबंधन सरकार बना पाएगा या नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन की बुधवार को दिल्ली में बैठक होने की संभावना है...
- 4 Jun 2024 4:08 PM IST
अकोला लोकसभा सीट से भाजपा के अनूप धोत्रे 16 हजार वोटों से आगे, कांग्रेस की तरफ से अभय पाटिल पीछे है।
- 4 Jun 2024 4:07 PM IST
महाराष्ट्र में पहली बार कांग्रेस भाजपा से आगे निकल गई, कांग्रेस 12 सीटों पर बढ़त, भाजपा 11 सीटों पर बढ़त बनाए है।
- 4 Jun 2024 2:09 PM IST
उड़ीसा में नवीन पटनायक, चंद्रबाबू के संपर्क में भी हैं शरद पवार,
- 4 Jun 2024 2:01 PM IST
भिवंडी लोकसभा सीट पर शरद पवार गुट के नेता सुरेश म्हात्रे भाजपा के कपिल पाटिल से आगे चल रहे हैं।
- 4 Jun 2024 2:00 PM IST
INDIA गठबंधन ने शुरू की सरकार बनाने की कोशिशें तेज, शरद पवार ने नीतीश कुमार से संपर्क किया...
