महाराष्ट्र के करीबी जिले में कोरोना के बढ़े मरीज…. प्रदेश में आज भी आंकड़ा 200 के पार, 5 जिलों में एक भी मरीज नहीं… देखिये प्रदेश में आज कोरोना का हाल

Update: 2021-03-02 11:02 GMT

रायपुर 2 मार्च 2021 छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 216 नये केस मिले हैं। प्रदेश में आज 192 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं। प्रदेश में हालांकि आज मौत काफी कम हुई है। प्रदेश में आज सिर्फ 2 संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल मरीजों संख्या 3.13 लाख से ज्यादा हो गयी है, वहीं 3.06 लाख से ज्यादा मरीज अब तक स्वस्थ्य भी हो चुके हैं। प्रदेश में अभी कुल एक्टिव केस 2836 है।

रायपुर में आज 68 नये मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग में 23, राजनांदगांव में 14, धमतरी में 19, बिलासपुर 14, कोरबा में 14 नये केस मिले हैं। 5 जिलों में आज एक भी मरीज नहीं मिले हैं, जबकि 17 जिलों में 10 से भी कम मरीज आये हैं। कोरिया और कांकेर में 1-1 मौत हुई है।

 

Tags:    

Similar News