Walk and Exercise in summer : कहीं गर्मी से छोड़ तो नहीं दिए ना वॉक एंड एक्सरसाइज... बहुत ज्यादा फायदेमंद है गर्मी की धूप

बेहतरीन सेहत के लिए सुबह 7 से 8 बजे के बीच का धूप सही माना जाता है। आपको रोज़ाना सुबह 7 से 8 के बीच में 15 से 20 मिनट तक वॉक करना चाहिए।

Update: 2024-05-06 11:42 GMT
Walk and Exercise in summer : कहीं गर्मी से छोड़ तो नहीं दिए ना वॉक एंड एक्सरसाइज... बहुत ज्यादा फायदेमंद है गर्मी की धूप
  • whatsapp icon

गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप देखकर डिहाइड्रेशन और लू लगने के डर से लोग जिम जाकर एक्सरसाइज़ करना पसंद करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मी के इस मौसम की सुबह की धूप आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

चलिए हम आपको बताते हैं सुबह के धूप में वॉक करने से आपको क्या फायदे होंगे। साथ ही आपको कितने बजे और कितने मिनट तक यह वॉक करनी चाहिए? 

वजन होता है कम

अगर आपक वजन ज़्यादा है तो गुनगुनी धूप में वाक करने से आपका वजन तेजी से काम होता है।नियमित रूप से वॉक करने से मोटापा काम होता है।लिहाजा, गर्मियों के मौसम में भी सुबह के वक्त थोड़ी देर धूप जरूर लेनी चाहिए।

मिलता है विटामिन डी

धूप लेने से आपको विटामिन डी तेजी से मिलता है।विटमिन डीकी कमी से हड्डियों और जॉइंट्स में तकलीफ होने लगती हैं।ऐसे में इन्हें मजबूत करने के लिए विटामिन डी जरूरी है और वह आपको धूप से मिल सकता है । साथ ही रिकेट्स और ऑस्टियोमलेशिया जैसी बीमारियों से भी आपका बचाव होता है

इम्यूनिटी होगी मजबूत

अगर आप मौसमी बीमारियों के शिकार तेजी से होते हैं तो रोज़ाना सुबह की हलकी धुप में वॉक करे इससे आपकी कमजोर इम्यूनिटी मजबूत होगी। साथ ही आप संक्रामक बीमारियों की चपेट में भी नहीं आएंगे। 

मूड होता है अच्छा

धूप की रोशनी हमें कई बीमारियों से बचाती है और हमारा मूड भी ठीक करती है। हर दिन उचित मात्रा में धूप लेने से आपक डिप्रेशन और एंजायटी दूर होता है। 

कब और कितने मिनट करें वॉक?



शरीर की बेहतरीन सेहत के लिए सुबह 7 से 8 बजे के बीच का धूप सही माना जाता है। आपको रोज़ाना सुबह 7 से 8 के बीच में 15 से 20 मिनट तक वॉक करना चाहिए। इससे ज्यादा एक्सपोजर से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। जिस दिन तापमान बहुत अधिक हो, उस दिन धूप में निकलने से बचना चाहिए क्योंकि इससे सनबर्न से जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लू लगने का भी खतरा रहता है।

Tags:    

Similar News