मिल्क फेशियल से चमकेगा चेहरा, 20 रुपये के खर्च में घर बैठे पाइये पार्लर वाला निखार

Milk Facial: अगर नहीं तो एक बार इसे ज़रूर ट्राई करें। मिल्क फेशियल से टैनिंग कम करने में मदद मिलती है और सनबर्न की वजह से हो रही जलन से भी राहत मिलती है। तो चलिए घर बैठे पार्लर वाला निखार पाने के लिए सीखते हैं मिल्क फेशियल करना...

Update: 2026-04-02 11:30 GMT

Milk Facial: कच्चे दूध से फेस की क्लींजिंग तो आपने कई बार की होगी लेकिन क्या कंप्लीट मिल्क फेशियल किया है? अगर नहीं तो एक बार इसे ज़रूर ट्राई करें। मिल्क फेशियल से टैनिंग कम करने में मदद मिलती है और सनबर्न की वजह से हो रही जलन से भी राहत मिलती है। फाइन लाइंस और रिंकल्स को कम करने में भी मिल्क फेशियल मदद करता है। इसके स्टेप्स काफी ईज़ी हैं और आप घर पर आसानी से मिल्क फेशियल कर सकती हैं वो भी बेहद कम खर्च में। तो चलिए घर बैठे पार्लर वाला निखार पाने के लिए सीखते हैं मिल्क फेशियल करना।

क्लींजिंग

इसके लिए आपको सिर्फ कच्चा दूध और काॅटन पैड चाहिए। काॅटन पैड को कच्चे दूध में डिप कीजिये और पूरे चेहरे और गर्दन की क्लींजिंग कीजिये।

स्क्रबिंग

स्क्रबिंग के लिए थोड़े से चावल के आटे में कच्चा दूध मिलाइये और अच्छी तरह मिक्स कीजिए। डैंप फेस पर इससे 30 सेकंड तक मसाज कीजिए। दो-तीन मिनट के लिए लगा कर रखिए फिर चेहरा धो लीजिए।

ब्राइटनिंग जेल लगाइये

एलोवेरा जैल में कच्चा दूध मिलाइये और इस ब्राइटनिंग जैल से चेहरे की पांच मिनट मसाज कीजिये। इसके बाद चेहरा धो लीजिए।

फेस पैक

अब फेस पैक बना लीजिए। इसके लिए एक चम्मच मिल्क पाउडर में चुटकी भर हल्दी, चम्मच भर बेसन और थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर फेस पैक बनाइये। इसे चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट लगाकर रखें फिर चेहरा धो लें।

इस मिल्क फेशियल के बाद आपकी स्किन बिल्कुल बच्चों जैसी कोमल और ग्लोइंग नज़र आएगी। इसकी सारी सामग्री हर घर में आसानी से मिल जाती है। यानी बिना अतिरिक्त खर्च के आप पार्लर वाला निखार घर में पा सकती हैं।

Tags:    

Similar News