Face Mask To Reduce Pigmentation: पिगमेंटेशन कम करने के लिए घर में बनाएं ये आसान घरेलू फेस मास्क
Face Mask To Reduce Pigmentation: बेदाग चेहरा भला किसे नहीं चाहिए लेकिन हार्मोनल बदलाव, बढ़ती उम्र, धूप, प्रदूषण और स्किन केयर की कमी के कारण आजकल हाइपर पिगमेंटेशन की समस्या बहुतों को परेशान कर रही है। पिगमेंटेशन होने पर स्किन का रंग असमान दिखाई देने लगता है जो अच्छा नहीं दिखता। अगर आपके साथ भी ये समस्या है और आप फ्लॉलेस, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो एक आसान घरेलू फेस मास्क आपकी मदद कर सकता है।
Face Mask To Reduce Pigmentation (Image: AI Generated)
Face Mask To Reduce Pigmentation: इस फेस मास्क की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। यह मास्क किचन में आसानी से मिलने वाली चीज़ों से तैयार हो जाता है और इसे सिर्फ 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको पिगमेंटेशन से राहत मिलने लगती है।
पिगमेंटेशन कम करने के लिए फेस मास्क बनाने की सामग्री
- जायफल पाउडर - 2 टी स्पून
- दालचीनी पाउडर - 2 टी स्पून
- शहद - 2 टेबल स्पून
- कच्चा या ठंडा दूध - 1 चम्मच
फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका
सबसे पहले एक बाउल लें। इसमें जायफल पाउडर, दालचीनी पाउडर, शहद और दूध को अच्छी तरह मिक्स करें। आपका फेस मास्क तैयार है। मास्क लगाने से पहले अपने चेहरे को धो कर साफ कर लें। अब ईवनली मास्क लगा लें। जिन हिस्सों में पिगमेंटशन ज्यादा हो वहां खास ध्यान से लगाएं। अब इस मास्क को 10 मिनट के लिए लगा कर रखें फिर पानी से धो लें। इस मास्क को हफ्ते में एक या ज्यादा से ज्यादा दो बार लगाएं। नियमित इस्तेमाल से जरूर फर्क दिखेगा।
ये मास्क क्यों फायदेमंद है?
मास्क बनाने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल किया गया है, वे सभी चीजें स्किन के लिये बहुत अच्छी हैं। जानते हैं इनके खास गुणों के बारे में।
1. जायफल
जायफल पिगमेंटेशन के साथ-साथ एक्ने-पिंपल्स को भी कम करता है। यह स्कार को हल्का करता है और स्किन इरिटेशन को कम करता है। यह स्किन ब्रेक आउट को भी रोकता है।
2. दालचीनी
दालचीनी पाउडर स्किन को एक्सफोलिएट करता है और पिगमेंटेशन को हल्का करता है। ये स्किन के लिए सूदिंग है और उसे शाइनी बनाता है। दालचीनी पाउडर पोर्स को श्रिंक करने में मदद करता है।
3. शहद
शहद एक नेचुरल ह्यूमकटेंट है जो स्किन की खोई नमी लौटाता है। शहद भी स्किन के लिए काफी सूदिंग है और हमें जलन, इरिटेशन से भी राहत देता है।
4. दूध
दूध में लेक्टिक एसिड और प्रोटीन के साथ विटामिन और अन्य मिनरल्स भी होते हैं जो स्किन को पोषण देते हैं, टैनिंग और रूखेपन को कम करते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।
इन बेहद फायदेमंद चीज़ों से बना यह यह मास्क त्वचा को पोषण देता है जिससे स्किन हेल्दी और प्लम्पी दिखती है। पिगमेंटेशन कम होता है और स्किन सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग दिखाई देने लगती है।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप अपनी स्किन के लिए जायफल और दालचीनी का पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। मास्क धोने और चेहरा पोंछने के बाद मॉइश्चराइजर या ऐलोवेरा जैल जरूर लगाएं।