गर्मियों के लिए बेस्ट 'DIY ओवरनाइट हाइड्रेटिंग मास्क', सुबह पाएं खिली-खिली त्वचा

Overnight Hydrating Face Mask For Summer: रात को हमारी स्किन रिपेयर होती है, उसकी हीलिंग प्रोसेस चलती है। इसलिए गर्मियों के लिए घर पर ऐसे ओवरनाइट हाइड्रेटिंग फेस मास्क बनाएं जो हल्के और ठंडे हों।

Update: 2026-03-27 08:49 GMT

DIY Overnight Hydrating Mask

Overnight Hydrating Face Mask For Summer: रात को हमारी स्किन रिपेयर होती है, उसकी हीलिंग प्रोसेस चलती है। इसलिए गर्मियों के लिए घर पर ऐसे ओवरनाइट हाइड्रेटिंग फेस मास्क बनाएं जो हल्के और ठंडे हों। इसमें ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें जो चेहरे को चिपचिपा न बनाएं और न ही पोर्स को ब्लाॅक करें, बल्कि त्वचा को अंदर से नमी और ताजगी दें। हम यहां आपको कुछ ऐसे ही ओवरनाइट हाइड्रेटिंग फेस मास्क बनाने की विधि बता रहे हैं। इन्हें आप घर में बहुत आसानी से बना सकती हैं और इनकी मदद से गर्मी में अपनी स्किन का खास ख्याल रख सकती हैं।

​1. एलोवेरा और शहद का मास्क

एलोवेरा आपकी स्किन के लिए बहुत हल्का और ठंडा होता है। गर्मी में इससे बना हाइड्रेटिंग फेस मास्क बहुत बढ़िया रहेगा।

इसे बनाने के लिए 1 टेबल स्पून ताज़ा एलोवेरा जेल (न हो, तो ब्रांडेड ले सकते हैं ) और एक चम्मच राॅ हनी लें।

इन्हें मिलाकर एक चिकना पेस्ट या जेल बन जाएगा। रात के स्किन केयर रूटीन के आखिरी स्टेप के रूप में इसकी पतली लेयर लगाएं और सो जाएं।

० फायदे - एलोवेरा और शहद का ये ओवरनाइट हाइड्रेटिंग फेस मास्क आपकी स्किन को गहराई से हाइड्रेट करेगा। सूजन को दूर करेगा और सनबर्न से राहत देगा।

2. खीरा और गुलाब जल का मास्क

खीरे में अच्छी मात्रा में पानी होता है। यह स्किन को ठंडक देता है। ओवरनाइट फेस मास्क के लिए खीरा और गुलाब जल दोनों ही बहुत अच्छे इनग्रीडिएंट हैं।

इसे बनाने के लिए आधा पिसा हुआ खीरा, 2 टेबल स्पून गुलाब जल और 1 टेबल स्पून एलोवेरा जेल लें।

इन्हें साथ में अच्छी तरह ब्लेंड करें। आपका ओवरनाइट हाइड्रेटिंग फेस मास्क तैयार है। इसे साफ चेहरे पर सोने से पहले लगाएं।

० फायदे - खीरा और गुलाब जल का ओवरनाइट हाइड्रेटिंग फेस मास्क बिना चिपचिपाहट के त्वचा को हाइड्रेट करता है। पोर्स को कसता है। यह मास्क ऑइली और काॅम्बिनेशन, दोनों टाइप की स्किन के लिए अच्छा है।

3. ग्रीन टी और आलू के रस का मास्क

ग्रीन टी और आलू के रस से बना ओवरनाइट हाइड्रेटिंग फेस मास्क स्किन को बहुत आराम देता है।

इसे बनाने के लिए 1 टेबल स्पून तैयार ग्रीन टी (ठंडी) और 1 टेबल स्पून कच्चे आलू का रस लें।

इन दोनों चीज़ों को अच्छी तरह मिलाकर कॉटन पैड से साफ चेहरे पर लगाएं। रात भर लगा रहने दें और सुबह किसी हल्के क्लींजर से धो लें।

० फायदे - ग्रीन टी और आलू के रस का ओवरनाइट हाइड्रेटिंग फेस मास्क मुहांसे वाली स्किन के लिए बढ़िया है। यह सन टैन और पिगमेंटशन को कम करने में मदद करता है क्योंकि आलू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं।

ध्यान रखें -

1. इनमें से जिस भी ओवरनाइट हाइड्रेटिंग फेस मास्क का आप इस्तेमाल करने वाले हैं, उसका उपयोग सप्ताह में 2-3 बार करें, रोज़ाना नहीं।

2. गर्मी में इन चीजों का मास्क बनाने से पहले उन्हें फ्रिज में रख लें जिससे आपका मास्क ठंडा बने और आपको राहत दे।

Tags:    

Similar News