श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Shree Medicine Hospital: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Update: 2026-03-07 14:35 GMT

Shree Medicine Hospital: रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 7 मार्च को अस्पताल में आयोजित हुआ, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथिगणं डाॅ किर्ति सिसोधिया,, संस्थापक एवं सीईऔ (सीपाॅजिटिव) , शुभांगी ठाकुर, न्यूज पे्रजेंटर ibc24 डाॅ चार्मी दावड़ा डायरेक्टर दावड़ा युनिर्वसिटी, स्वपनिल मिश्रा, पार्षद एवं सामाजिक कार्याकर्ता एवं अस्पताल के महिला डाक्टर एवं महिला स्टाफ, मरीजों एवं अन्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के डायरेक्टर डाॅ सुशील शर्मा ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। डाॅ सुप्रिती शर्मा, उन्होंने कहा कि महिलाएं अक्सर परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहते हुए अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाना बेहद आवश्यक है।


मैनेजिंग डायरेक्टर कात्यानी शर्मा ने कहा कि महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करने का अवसर है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं।


कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना था। इस अवसर पर महिलाओं के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें फन गेम्स, डांसिंग और रैम्प वॉक जैसे कार्यक्रम शामिल रहे। इन गतिविधियों के दौरान महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।


इस अवसर पर श्री मेडिसाईन हाॅस्पिटल के तरफ से सभी महिलाओं के लिये निःशुल्क ओपीडी चेकअप, जांच, एवं दवाईओं में विशेष छूट 7 मार्च से 14 मार्च तक जारी रहेगी।

Tags:    

Similar News