CG में गांजे की खेती का खुलासा, मक्के में बीच लगाया था गांजे का पौधा, 2 गिरफ्तार

CG Crime News: छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का सिलसिलेवार भांडाफोड़ के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा हुआ है। मक्के की खेती के बीच गांजे की फसल ली जा रही थी।

Update: 2026-03-27 13:21 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

कोंडागांव। 27 मार्च 2026|छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का सिलसिलेवार भांडाफोड़ के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा हुआ है। मक्के की खेती के बीच गांजे की फसल ली जा रही थी।

छत्तीसगढ़ के केशकाल विकासखंड क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मक्के की फसल के बीच में अवैध रूप से गांजा का पौधालगाया गया था। गांजे की खेती के आरोप में पुलिस ने दो किसानों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। ​

ग्राम स्तर पर मिली सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया। यहां मक्के की फसल के बीच गांजा के बड़े-बड़े पौधे छिपाकर लगाए गए थे।

तरबूज और ककड़ी के बीच अफीम की खेती

छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बलरामपुर और रायगढ़ जिले में अफीम की खेती पकड़ी गई थी। यहां तरबूज और ककड़ी की खेती के बीच करीब एक एकड़ में अफीम की खेती की गई थी। इसकी सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई ​की थी।

Tags:    

Similar News