होली पर खा-खा कर पेट की बज गई है बैंड, तो अपनाये ये नुस्खे, गैस - एसिडिटी और अपच से तुरंत मिलेगी राहत
Digestion Home Remedies: होली पर गुजिया, पकोड़े, जैसी तली भुनी चीजें खा कर पेट में अपचन, गैस हो गया तो दादी नानी के घरेलु नुस्खे आजमा सकते हैं. तो चलिए जानते है कुछ टिप्स जिससे आपकी पेट की समस्या छू मंतर हो जाएगी.
इमेज- इंटरनेट
Digestion Home Remedies: होली सिर्फ रंगों का का त्यौहार नहीं होता है. इस दिन लोग गुजिया, पकोड़े, जैसी तली भुनी चीजें खूब खाते हैं. जिसका असर पेट पर पड़ता है. पेट में भारीपन, एसिडिटी, गैस होने लगता है. अगर आपको भी ऐसा ही हो रहा है तो घबराईये नहीं कुछ घरेलु नुस्खे पेट में गैस और एसिडिटी से राहत दिला सकते हैं. तो चलिए जानते है कुछ टिप्स जिससे आपकी पेट की समस्या छू मंतर हो जाएगी.
पेट की गैस-एसिडिटी कैसे ठीक करें?
- गुनगुना पानी में नींबू मिलाकर पियें
गुनगुना पानी में नींबू मिलाकर घूँट घूँटकर मिलाकर पी लीजिये. इसे पीने से एसिडिटी, अपच और पेट के भारी पन की समस्या दूर होती है. साथ ही यह लिवर को डिटॉक्स करता है. इसके अलावा मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होगा.
- अजवाइन का सेवन करें
अजवाइन का सेवन करें. अजवाइन को सीधे भी खा सकते हैं. चाहे तो एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर अच्छी तरह उबाल लें. जब पानी आधा रह जाए, तो उसे छान लें अब इसमें काला नमक मिला कर पी जाएं. यह गैस्ट्रिक एसिड और डाइजेस्टिव एंजाइम को बढ़ाती है जिससे खाना जल्दी पच जाता है. पेट दर्द, गैस, अपच, एसिडिटी में जल्दी राहत मिलेगी.
- पुदीने का पानी
पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालकर उसमें नींबू और थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और ठंडा करके पिएं. पुदीना में मिन्टोल नाम का तत्व पाया जाता है, जो पेट को अंदर से ठंडक देता है. यह एसिडिटी, अपच और पेट की जलन में बेहद फायदेमंद होता है.
- सौंफ का पानी
सौंफ का पानी बनाएं. ये पेट के लिए एक ज़बरदस्त रेमेडी है. बस इसके लिए आपको एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में दो से तीन मिनट उबालना है और फिर छान कर गुनगुना रहते धीरे धीरे चाय की तरह पीना है. यह पेट की गैस और पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए बेहद उपयोगी है.
- छाछ
छाछ पी सकते हैं, पेट की जलन, भारीपन को ठीक करने का रामबाण उपाय है. प्रोबायोटिक गुणों से युक्त छाछ आंतों को स्वस्थ रखने, अच्छे बैक्टीरिया के विकास और संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है।. एसिडिटी और पेट में जलन को दूर करती है और अगर आप इसे अजवाइन या सेंधा नमक और भुना जीरा मिलाकर पिएं तो और भी फायदा होता है.
(Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है, कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.)