Home Made Face Mist For Summer: गर्मी में स्किन को तरोताज़ा रखेंगे ये होममेड फेस मिस्ट, आपका फेस देखते ही पति के मुंह से निकलेगा wow

Home Made Face Mist For Summer: आप थकी हुई, डल और परेशान दिखाई देने लगती हैं और पति के सामने पड़ने पर शर्मिंदा भी हो जाती हैं। ऐसे में एक सस्ता घरेलू उपाय है फेस मिस्ट।

Update: 2026-03-19 11:15 GMT

Home Made Face Mist For Summer (AI द्वारा जनरेट)

Home Made Face Mist For Summer: गर्मी में पसीने और चिपचिपाहट से चेहरे की सारी खूबसूरती गायब हो जाती है। आप थकी हुई, डल और परेशान दिखाई देने लगती हैं और पति के सामने पड़ने पर शर्मिंदा भी हो जाती हैं। ऐसे में एक सस्ता घरेलू उपाय है फेस मिस्ट। इन्हें आप अपने किचन में रखी हुई चीज़ों से आसानी से बना सकती हैं। केमिकल फ्री ये नेचुरल फेस मिस्ट इतने इफेक्टिव होते हैं कि देखते ही देखते आपके चेहरे को तरोताज़ा कर देंगें। तो चलिए घर बैठे बनाते हैं रिफ्रेशिंग फेस मिस्ट...

खीरा फेस मिस्ट

खीरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या कीस लें। एक कटोरे में एक गिलास पानी लें। इसमें खीरा और पुदीने के पत्ते डाल दें। अब इस कटोरे को ढंककर फ्रिज में 1 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद इसे छानकर एक स्प्रे बाॅटल में भर लें। आपका खीरा फेस मिस्ट तैयार है। इसे दिन भर में आप चार-पांच बार अपने चेहरे पर स्प्रे करें। आपका चेहरा तरोताज़ा हो जाएगा।

ग्रीन टी फेस मिस्ट

अगर आपके चेहरे में बहुत जलन हो रही है या सन बर्न हो गया है तो आपके लिए समर में ग्रीन टी फेस मिस्ट बहुत उपयोगी है। यह स्किन को ठंडक के साथ ताजगी देता है और हाइड्रेट भी करता है।

इसे बनाने के लिए आप एक कप गुनगुने पानी में दो ग्रीन टी के बैग डिप करके 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब टी बैग हटा कर ग्रीन टी को ब्लेंडर जार में डालें। साथ में डालें एक चौथाई कप फ्रेश एलोवेरा जेल और इन दोनों चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें। अब इसमें दो विटामिन ई कैप्सूल का तेल डालें और फिर से एक बार अच्छी तरह ब्लेंड करें। अब आपका ग्रीन टी फेस मिस्ट बन कर तैयार है। इसे एक स्प्रे बोतल में भरें और दिन में दो से तीन बार चेहरे पर स्प्रे करें।

गुलाबजल फेस मिस्ट

इसे बनाने के लिए आधा कप गुलाब जल में एक चम्मच ऐलोवेरा जेल मिक्स करें। इसे एक स्प्रे बाॅटल में भर लें और अच्छी तरह शेक करें जिसमें दोनों चीजें अच्छी तरह आपस में मिल जाएं। आपका गुलाब जल फेस मिस्ट तैयार है। इससे दिन भर में तीन से चार बार फेस पर स्प्रे करें। यह गर्मियों में आपकी स्किन को ठंडा और ग्लोइंग रखेगा।

खीरा-ऐलोवेरा जैल फेस मिस्ट

एक खीरे को ग्रेट कर लें और इसके रस को निचोड़ लें। अब इसमें एक चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिक्स करें। एक चौथाई कप पानी भी ऐड करें और स्प्रे बाॅटल में भर लें। आपका समर फ्रेंडली होममेड रिफ्रेशिंग फेस मिस्ट बनकर तैयार है। दिन भर में 3 से 4 बार आप अपने फेस पर स्प्रे कर सकती हैं।

Tags:    

Similar News