निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 220 से अधिक लोगों ने लिया परामर्श, विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह

Shree Cement and Shree Medishine Hospital: श्री सीमेंट एवं श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 220 से अधिक मरीजों एवं लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

Update: 2026-04-02 11:40 GMT

Shree Cement and Shree Medishine Hospital: रायपुर। शिविर के दौरान मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन सहित अन्य आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही उपस्थित लोगों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार विशेषज्ञों द्वारा उचित परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई।


इस अवसर पर

डॉ संजय अग्रवाल (एमडी, डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) ने पेट, लीवर एवं पाचन संबंधी रोगों से जुड़ी समस्याओं पर मरीजों को मार्गदर्शन दिया। 


डॉ रंजन पटेल (एमडी, डीएम पल्मोनोलॉजी) ने फेफड़ों एवं श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारियों पर परामर्श देते हुए लोगों को जागरूक किया।


इस शिविर के सफल आयोजन में

डॉ संतोष कुमार एवं नरेन्द्र कश्यप सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने इस शिविर को सफल बनाया।


आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

आयोजन स्थल: श्री सीमेंट, बलौदा बाजार स्थित ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर



 


Tags:    

Similar News