Dry Skin Care Tips: स्किन ड्राइनेस से परेशान? नो एक्स्ट्रा खर्च, किचन में मिलेगा समाधान

Dry Skin Care Tips: आपके चेहरे पर टिक जाएं और वो सहानुभूति जताएं, दस उपाय बताएं। तो चलिए दस उपायों की जरूरत नहीं और ना ही महंगी क्रीम और लोशन पर खर्च की। अपने ही किचन में जाते हैं, कुछ सामान उठाते हैं और ड्राई स्किन की केयर के लिए ये सरल उपाय करते हैं।

Update: 2026-02-19 16:03 GMT

Dry Skin Care Tips: स्किन की ड्राइनेस परेशान कर देती है। हाथ पैरों को तो आप छुपा भी लें लेकिन चेहरा तो सबको दिखता है और भला किसे अच्छा लगता है कि दूसरों की नजरें आपके चेहरे पर टिक जाएं और वो सहानुभूति जताएं, दस उपाय बताएं। तो चलिए दस उपायों की जरूरत नहीं और ना ही महंगी क्रीम और लोशन पर खर्च की। अपने ही किचन में जाते हैं, कुछ सामान उठाते हैं और ड्राई स्किन की केयर के लिए ये सरल उपाय करते हैं।

दूध से क्लींजिंग दोनों टाइम

अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है तो आपको दूध से चेहरे की क्लींजिंग सुबह और शाम दोनों टाइम करनी चाहिए। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड और AHA (एल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड) होता है। यह बेहतरीन मॉइस्चराइजर का काम करता है। आप दूध की जगह दिन में एक बार मलाई और गुलाब जल मिलाकर भी लगा सकती हैं।

ऑरेंज पील स्क्रब लगाएं

अब घरेलू स्क्रब लगाइये। इसे बनाने के लिए घर में ही बनाया ऑरेंज पील का पाउडर लीजिए। मार्केट से ऑरेंज पील पाउडर लेने की जरूरत नहीं है। एक चम्मच ऑरेंज पील पाउडर में थोड़ा सा दही मिलाएं। गुलाब की ताजी पत्तियों को पीस लें और उसे भी इसमें ऐड करें। अब नारियल तेल की कुछ बंदे मिलाएं और सब चीजों का बहुत अच्छी तरह मिक्स करें। अब इससे चेहरे पर 5 से 10 मिनट मसाज करें उसके बाद चेहरा धो लें।

शहद और दही का मास्क लगाएं

इसके बाद अपने चेहरे पर मास्क लगाना बहुत जरूरी है। इसके लिए एक चम्मच शहद में आधा चम्मच पानी निकला दही मिलाएं और एक चिपचिपा सा पेस्ट बनाएं। हम इसे अपने पूरे चेहरे पर बहुत अच्छी तरह लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरा धो लें।

आखिर में लगाएं नारियल तेल

सबसे लास्ट में शुद्ध नारियल तेल की कुछ बूंदे हथेली में लेकर अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और सो जाएं। इन घरेलू चीजों से आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी।

Tags:    

Similar News