Roasted Gram With Peel Benefits: झटककर मत फेंकिए भुने चने के छिलके, चबा जाइए चने के साथ, वरना गंवा देंगे ये सारे फायदे...

Roasted Gram With Peel Benefits: झटककर मत फेंकिए भुने चने के छिलके, चबा जाइए चने के साथ, वरना गंवा देंगे ये सारे फायदे...

Update: 2024-05-05 11:43 GMT

Roasted Gram With Peel Benefits: भुने चने बेहद पौष्टिक तो होते ही हैं, खाने में भी स्वादिष्ट लगते हैं। इन्हें खाली या गुड़ के साथ खाने का चलन हमारे यहां पुराने समय से रहा है लेकिन आजकल लोग एक गलत प्रैक्टिस डाल रहे हैं। सेहत के प्रति जागरुक लोग चने तो खाते हैं लेकिन छिलका निकले हुए। मार्केट भी इनकी बढ़िया पैकेजिंग कर लोगों को इन्हें इसी तरह खाने के लिए आकर्षित कर रहा है। जबकि भुने चने का पूरा फायदा चाहिए तो उसे छिलके के साथ ही खाना चाहिए। ये भले ही थोड़ा रूखा या रफ लगता है, लेकिन फाइबर और प्रोटीन का जबरदस्त सोर्स है। छिलके समेत भुने हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैंगनीज, फोलेट, काॅपर, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक समेत विटामिन्स भी पाए जाते हैं। छिलका हटाकर हम इसके कई फायदे गवां देते हैं। उन फायदों को आप जान जाएंगे तो यकीनन छिलके फेंकने से परहेज करेंगे। आइए जानते हैं इसके फायदे।

दिल के लिए बेहद फायदेमंद

भुने चने के छिलकों में भरपूर फाइबर और प्रोटीन होता है। छिलके समेत 100 ग्राम भुने चने में करीब 7.5 ग्राम फाइबर होता है। वहीं छिलके रहित भुने चने में यह मात्र 1 ग्राम रह जाता है। यानि छिलका फेंककर आप शरीर के लिए बेहद आवश्यक फाइबर गंवा देते हैं। आपको बताएं कि छिलके वाले चने के सेवन से लिपिड प्रोफाइल ठीक रहता है, बैड कोलेस्ट्रॉल भी घटता है। जिससे हार्ट डिसीज का खतरा कम होता है।

कब्ज़ नहीं होगी

जैसे कि हमने बताया कि छिलके वाले चने में भरपूर फाइबर होता है, इसका यही गुण इसे कब्ज़ से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद बनाता है। फाइबर पर्याप्त हो तो पाचन क्रिया बेहतर तरीके से होती है। आंत के गुड बैक्टीरिया अच्छी तरह अपना काम करते हैं।खाना अच्छी तरह पचाने और मल को नरम करने में यह मददगार होता है। जिससे कब्ज से राहत मिलती है।

आंत के कैंसर से बचाव

छिलके सहित भुने चने के सेवन से उच्च फाइबर मिलता है जो आपके आंत के कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। फाइबर युक्त खाद्य सामग्री हमें बार-बार मलत्याग करने में मदद करती है, कोने-कोने में चिपका मल निकालती है। मल का आकार बढ़ाती है और उसकी सामग्री को पतला करती है। इससे हानिकारक तत्व आंत में कम समय बिताते हैं और आंत के कैंसर का खतरा घटता है।

वजन घटाने में मददगार

छिलके वाला भुना चना वजन घटाने में भी मददगार है। 100 ग्राम छिलके समेत भुने चने में लगभग 160 कैलोरी होती है वहीं बिना छिलके वाले चने में यह करीब 370 तक पहुंच जाती है। फैट की बात करें तो छिलके वाले चने मे 2.5 ग्राम फैट होता है वहीं बिना छिलके के चने में यह 5 ग्राम पर पहुंच जाता है। ये फैक्ट निश्चित रूप से आपको छिलके वाला भुना चना खाने के लिए प्रेरित करेंगे।

सबसे बड़ी बात छिलके वाले भुने चने में अच्छा खासा फाइबर होता है , जो आपको लंबे समय तक तृप्त रखता है।दरअसल छिलके वाले भुने चने को पचने में समय लगता है। और पेट भरा महसूस हो रहा हो तो फूड क्रेविंग नहीं होती। इसलिये यह वजन घटाने के लिए एक शानदार नाश्ता है।

हड्डियां और मांसपेशियां होती हैं मजबूत

छिलके समेत भुने चने में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और केल्शियम होता है। इसलिए इसके सेवन से हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और हड्डियों का रखरखाव भी अच्छा होता है।

डायबिटीज कंट्रोल में कारगर

छिलके समेत भुने चने का गलाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जिस वजह से इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। भुना चना ब्लड शुगर , इंसुलिन स्तर और लिपिड स्तर को ठीक करने में मदद कर सकता है। छिलके समेत भुने चने को पीसकर अगर आप उसे गेहूं के आटे में मिला लेंगे तो इससे बनी रोटी डायबिटीज के पेशेंट के लिए बहुत बढ़िया हो जाएगी।

खून की कमी होगी दूर

छिलके समेत भुने चने में आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है इसलिए इनके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है। आपको अगर एनीमिया है तो उससे बाहर आने में मदद मिलेगी। खून की कमी दूर होगी तो आप जल्दी थकान और कमजोरी महसूस नहीं करेंगे।

डिस्क्लेमर: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने डाॅक्टर की राय अवश्य ले लें। हमारा मकसद आप तक जानकारी पहुंचाना भर है।

Tags:    

Similar News