फ्रीजर में जमी मोटी बर्फ को कैसे हटाएं! जानिए 02 आसान ट्रिक्स और जरूरी सावधानियां
Freezer Mein Jami Barf Ko Kaise Hataye: फ्रिजर को लेकर लोगों में एक समस्या अक्सर होती है कि जब इसे कई दिनों तक नहीं खोला जाता तो इसमें बर्फ की मोटी चादर जम जाती है ऐसे में अंदर रखे सामान को निकालना और भी मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने वाले हैं जिनका उपयोग करके आप बर्फ हटा सकते हैं...
Freezer Mein Jami Barf Ko Kaise Hataye
Freezer Mein Jami Barf Ko Kaise Hataye: आजकल सभी घरों में फ्रिज होना एक सामान्य सी बात हो गई है। घरों में लंबे समय तक फलों और सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए इसका इस्तेमाल बहुत जरूरी हो गया है। जब भी आप कोई फ्रिज खरीदते हैं तो उसमें दो कंपार्टमेंट बने होते हैं एक जिसमें आप फल और सब्जियां आदि रखते हैं और दूसरा वह जिसमें आइसक्रीम और बर्फ जैसे चीजें होती है, जिसे फ्रीजर कहते हैं। फ्रिजर को लेकर लोगों में एक समस्या अक्सर होती है कि जब इसे कई दिनों तक नहीं खोला जाता तो इसमें बर्फ की मोटी चादर जम जाती है ऐसे में अंदर रखे सामान को निकालना और भी मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने वाले हैं जिनका उपयोग करके आप बर्फ हटा सकते हैं।
1. गर्म पानी का इस्तेमाल करें
कई बार लोग फ्रीजर में जमी बर्फ की मोटी परत को निकालने के लिए चाकू जैसी नुकीली चीजों का उपयोग करते हैं लेकिन इन चीजों के इस्तेमाल से फ्रिज की गैस पाइप फट सकती है। सबसे सही और जल्दी काम करने वाला तरीका है गर्म पानी का इस्तेमाल करना। इस तरीके को अपनाने के लिए एक बाउल लें, जिसमें पानी को उबलते तक गर्म करें। फिर इसे 15 से 20 मिनट के लिए फ्रीजर के अंदर रखकर दरवाजा बंद कर दें। आप देखेंगे की बर्फ धीरे-धीरे पिघलने लगी है।
2. पंखे से हटाएं फ्रीजर की बर्फ
यदि आपके फ्रीजर में बर्फ की मोटी परत जम चुकी है तो उसे पूरी तरह हटाने के लिए एक टेबल पंखे को फ्रीजर की ओर मुंह करके सीधे लगा दे। अंदर जाती हुई तेज हवा बर्फ के पिघलने की दर को बढ़ा देती है और बर्फ जल्दी पिघलने लगता है।
3. इन बातों का जरूर रखें ध्यान
* फ्रीजर से बर्फ हटाते समय यह ध्यान रखें की फ्रिज बिजली से न जुड़ा हो।
* बर्फ हटाने के लिए किसी प्रकार के धारदार चाकू या नुकीले हथियार का उपयोग न करें।
* फ्रिज के आसपास कोई सूखा कपड़ा जरूर बिछा लें ताकि पिघला हुआ पानी इधर-उधर ना बहे।
* फ्रीजर से बर्फ पूरी तरह पिघलने के बाद उसे अच्छी तरह सुखा लें। यदि फ्रीजर में नमी बनी रहेगी तो बर्फ फिर से और
जल्दी जम सकते हैं।