Malai benefits: केवल थोड़ी-सी मलाई रोज़ खाकर आप अनेक तकलीफ़ों से पा सकते हैं राहत, महिलाओं के लिए हैं खास फायदे

Update: 2023-05-22 15:50 GMT

Malai benefits बुज़ुर्ग हमेशा छोटे बच्चों को मीठी-मीठी मलाई खाने की सीख देते हैं, क्योंकि वे इसके फायदों से वाकिफ़ हैं। लेकिन नई पीढ़ी इससे भागती है क्योंकि एक तो इसकी चिकनाई उन्हें नहीं सुहाती, ऊपर से उनके मन से चिकनाई से फैट बढ़ने का डर अलग होता है। जबकि सच तो यह है कि मलाई हमारे स्वास्थ्य के लिए अमृत समान है। उम्र के साथ शरीर को खोखला करने वाली अनेक समस्याएं हमारे पास नहीं फटकेंगी अगर हम रोज़ थोड़ी-सी मलाई खाना शुरू कर देंगे। और अगर हमें इसमें मिठास ऐड करनी हो तो शक्कर के बजाए थोड़ी मिश्री डाल लें। इसके फायदे और बढ़ जाएंगे। तो आइए जानते हैं मलाई के फायदे।

बोन्स होती हैं स्ट्राॅन्ग

मलाई कैल्शियम का बहुत बढ़िया सोर्स है। अगर आप बोन्स की वीकनेस से जूझ रहे हैं तो आप दो छोटे चम्मच मलाई-मिश्री का सेवन रोज़ाना शुरू कर दें। फिर आपको कैल्शियम की टेबलेट ऊपर से लेने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी।

साथ ही अगर आपको जोड़ों में दर्द रहता है, चलना मुश्किल लगता है, यहां तक कि ऑस्टियोपोरोसिस है तो भी आपके लिए यह नुस्खा फायदेमन्द है। मलाई बहुत अच्छा लुब्रिकेंट है। यह जोड़ों को लचीलापन देकर उन्हें फ्लेक्सिसल बनाती है।

आँखों के लिए फायदेमंद

मलाई में विटामिन-ए पाया जाता है जो आँखों में नमी बनाए रखता है और रेटिना को स्वस्थ रखता है। वे महिलाएं जो मीनोपाॅज के दौर से गुज़र रही हैं, उनमें से कइयों को धुंधला दिखने की शिकायत होती है।मलाई-मिश्री के सेवन से उन्हें काफी फायदा होगा। मलाई आंखों की रोशनी बढ़ाने में हमारी सहायता करती है। इसका सेवन मोतियाबिंद और ग्लूकोमा में भी लाभकारी है।

पाचन होता है बेहतर

मलाई नेचुरल प्रोबायोटिक है, जो पाचन के लिए अच्छी है। इससे आंतों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आहार विशेषज्ञों के अनुसार मलाई में लैक्टिक फर्मेंटेशन प्रोबायोटिक होता है, यह सूक्ष्मजीव आंतों को सेहतमंद रखते हैं, जिससे पेट से जुड़े रोग दूर रहते हैं।=

महिलाओं के लिए उपयोगी

महिलाएं कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से खासकर जूझती हैं। बढ़ती उम्र में इसके कारण समस्या और विकराल रूप ले लेती है। चालीस पार की महिलाएं आमतौर पर पैर और कमर दर्द की शिकायत करती हैं। जबकि घरेलू ज़िम्मेदारियों के कारण उन्हें घंटों किचन में खड़े भी रहना पड़ता है। अन्य कामों के कारण भी वे बैठने का अवसर कम ही पाती हैं। ऐसे में रोज़ाना मलाई का सेवन उनके लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इससे उन्हें कैल्शियम और विटामिन डी दोनों मिलता है।

साथ ही बहुत सी महिलाएं व्हाइट डिस्चार्ज से परेशान रहती हैं। इससे भी वे कमज़ोरी महसूस करती हैं। मलाई इस समस्या को भी दूर करती है।

इम्यूनिटी होती है बेहतर

मलाई में मौजूद विटामिन-ए और प्रोटीन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से हमारे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। हमें बात-बात पर डाॅक्टर के पास जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

मांसपेशियों को रखे स्ट्राॅन्ग

मलाई मांसपेशियों को स्ट्रांग रखती हैं। इसलिए पहलवान भारी मेहनत के बाद मलाई खाते है, जिससे उनकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

छाले ठीक करे

बहुत से लोग छालों से बेहद परेशान होते हैं। जब देखो तब जीभ छालों से भर जाती है। ऐसे में एक बड़ा चम्मच मलाई-मिश्री का सेवन सुबह के समय करना बहुत फायदेमंद है। यह लीवर और पेट की गर्मी खत्म करती है। जिसकी वजह से आमतौर पर छाले होते हैं।

बीपी कम करे

पोटेशियम से भरपूर मलाई बीपी को कंट्रोल करती है। दरअसल पोटेशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करता है और ब्लड वेसल्स को इसके कारण होने वाले नुकसानों से बचाता है। रोज सुबह एक चम्मच मलाई का सेवन आपके शरीर में पोटेशियम की कमी को दूर करता है और आपके लिए बीपी कंट्रोल करना काफी आसान हो जाता है।

एसिड रिफ्लक्स की प्राॅब्लम दूर करे

बहुत से लोगों को एसिड रिफ्लक्स की प्राॅब्लम होती है। उन्होंने कुछ खाया नहीं कि सीने में जलन शुरू हो जाती है। रात को सोने से पहले अगर एक बड़ा चम्मच मलाई का सेवन किया जाए तो यह एसिड रिफ्लक्स की तकलीफ से राहत पहुंचाएगा।

बढ़ती उम्र में दांतों को रखे स्ट्रॉन्ग

उम्र बढ़ने के साथ दांतों का इनैमल घिसने लगता है। दरअसल इनैमल हमारे दांतों पर एक पतली परत होती है जो खाद्य पदार्थों को चबाने, काटने, पीसने से दांतों को होने वाले नुकसान से बचाती है। जब तक ये परत सही सलामत रहती है तब तक हमें दांतों में ठंडा- गर्म लगने की शिकायत भी नहीं होती है। ये परत सालों-साल अच्छी बनी रहेगी अगर आप शुरू से मलाई खाएंगे। मलाई में पाया जाने वाला फास्फोरस इस परत को ठीक रखता है। जिससे आप के दांत मजबूत बने रहते हैं और आपको जल्दी डेंटिस्ट के पास चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखे

मलाई में विटामिन बी 5 अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ये दिमाग को स्वस्थ रखने में सहायता करता है और आप मानसिक बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

गिरने पर होने वाली तकलीफों से बचाए

कई बार संतुलन बिगड़ जाने पर हम गिरकर चोट ग्रस्त हो जाते हैं। बाद में डाॅक्टर बताते हैं कि टिश्यू या लिगामेंट को नुकसान पहुंचा है। मलाई के सेवन से इनके जल्दी रिपेयर होने में मदद मिल सकती है।

बालों और स्किन के लिए फायदेमंद

उलझे और बेजान बालों की समस्या है तो भी मलाई का सेवन फायदेमंद है। इससे बालों में जान आ जाती है और वे शाइन करने लगते हैं। साथ ही इससे स्किन भी ग्लो करती है।



Tags:    

Similar News