CG School Timings Changed: स्कूलों का समय बदलाः इस जिले में डीईओ ने जारी किया आदेश, अब नये समय से संचालित होंगे स्कूल, जानिए

CG School Timings Changed: छत्तीसगढ़ में बीते दिनों कड़कड़ाती ठंड की वजह से कई जिलों के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया। अब ठंड खत्म हो जाने पर फिर से स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है...

Update: 2026-02-25 13:28 GMT

CG School Timings Changed: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में संचालित होने वाले स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिले के शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। आदेश में बताया गया कि जिले में अत्यधिक ठंड और शीत लहर के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए पिछले दिनों स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया था। अब चूंकि ठंड और शीतलहर खत्म हो जाने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये बिलासपुर जिले में संचालित होने वाले स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। यह परिवर्तन जिले के शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई स्कूलों में लागू होगा।

डीईओ द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक और शनिवार को प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई, हायर सेकेण्डरी स्कूल सुबह 7-30 बजे से सुबह 11ः30 बजे तक संचालित होगी।

वहीं, दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 7ः30 बजे से प्रातः 11ः30 बजे तक और शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी।

द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार तक हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक और शनिवार को सुबह 7-30 बजे से 11ः30 बजे तक संचालित होगी। नीचे देखें आदेश



 


Tags:    

Similar News