डबल मर्डर: जमीन विवाद में बेटे ने मां और भाई की पत्नी को मार डाला, फावड़ा से वार कर उतारा मौत के घाट….

Update: 2021-03-05 23:33 GMT
रायपुर 6 मार्च 2021। राजधानी में सुबह सुबह जमीन विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी माँ और छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम भगत टंडन है।
जानकारी के मुताबिक घटना उरला थाना क्षेत्र की है। आज सुबह आरोपी उत्तम की बहू बाथरूम निर्माण के लिए गड्ढा खोंद कर रही थी, उस दौरान भगत टंडन का उसके साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उत्तम ने पास रखे फावड़ा से अपने छोटे भाई की पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। बीच बचाव करने आई अपनी मां पर भी आरोपी ने पावड़े से हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
इधर दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे उरला क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची उरला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags:    

Similar News