छत्तीसगढ़ में बिगड़ा मौसम का मिजाज: अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

Aaj Ka Muasam: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ का मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अभी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Update: 2026-02-25 03:21 GMT

फोटो एडिट- npg.news 

रायपुर 25 फरवरी 2026, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ का मौसम बिगड़ा हुआ है। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह से रहेगा। कई जिलों में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग का क्या कहना है ?   

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अभी कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जो की अगले 24 घंटे में पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए कमजोर हो सकता है। इसी सिस्टम की वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह से बिगड़ा रहेगा। 

मौसम वैज्ञानिक का क्या कहना है ?  

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्र के मुताबिक, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। अगले 24 घंटे में उत्तर पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए इस सिस्टम के कमजोर होने की संभावना है। इसी कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। 

किन जिलों  में होगी बारिश ?  

मौसम विभाग (IMD) ने छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, महासमुंद, रायगढ़, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, अंबिकापुर, बलौदाबाजार, कोरबा, सरगुजा, कोंडागांव, कांकेर, गरियाबंद और बस्तर सहित सभी 33 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम ?  

पिछले 24 घंटे की बात करें तो न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के साथ जगदलपुर सबसे गर्म रहा। वहीं मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। 

MD ने क्या सलाह दी ?

मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।

गर्मी से बचाव के लिए क्या करें ?

शरीर में पानी की मात्रा कम होने न दें।

तरबूज, खरबूजा सहित पानी से भरपूर फल-सब्जियां खाएं।

खान-पान का खास ख्याल रखें और तला हुआ भोजन खाने से बचें।

दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी है, तो अपने सिर को ढक लें या फिर छाते का इस्तेमाल करें।                                

Tags:    

Similar News