Raipur RTO Babu Arrested: रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, 14 हजार की घूस लेते एसीबी ने पकड़ा, जानिए क्यों ले रहे थे रूपए...
Raipur RTO Babu Arrested: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बाबू 14 हजार की रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
Raipur RTO Babu Arrested: रायपुर। रायपुर के आरटीओ कार्यालय में घूसखोर बाबू को एसीबी की टीम ने 14 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरटीओ ऑफिस में पदस्थ बाबू नाम ट्रांसफर करने के नाम पर 18 हजार की रिश्वत की मांग किया था, जिसमें से 3 हजार ले चुका था। बाकी की बची रकम लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी बाबू का नाम शोभा राम देवांगन है।
ये थी शिकायत?
दरअसल, वीर सिंह ठाकुर, निवासी संतोषी नगर रायपुर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की गई थी कि उसके द्वारा चोला मण्डलम से एक वाहन फायनेंस कराया है। पीड़ित ने चारपहिया वाहन अशोक लेलैंड खरीदी है, जिसके नाम ट्रांसफर करने के लिए आर.टी.ओ. क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर पहुंचा था। इस दौरान उसकी मुलकात सहायक प्रोग्रामर शोभा राम देवांगन से हुई। बाबू ने नाम ट्रांसफर करने के नाम पर 18,000 रूपये रिश्वत की मांगी, जिसमें से 3,000 रूपये एडवांस के रूप में ले चुका था। बाकी 15 हजार बचे हुए थे।
प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई और सत्यापन में मोलभाव पर आरोपी द्वारा 15,000 रुपये की जगह 14,000 रुपये लेने हेतु सहमति दी गई। शिकायत सत्यापन पश्चात् आज 10 अप्रैल को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से शोभा राम देवांगन, सहायक प्रोग्रामर को 14,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् आगे की कार्रवाई की जा रही है।