विधानसभा उड़ा देंगे, RDX धमाकों के लिए रखा है...बिहार विधानसभा और पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी

Bomb Threat : बिहार विधानसभा सचिवालय को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इस ईमेल में विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

Update: 2026-04-10 10:53 GMT

Bihar Vidhansabha And Patna Civil Court Bomb Threat News: बिहार विधानसभा और पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड ने विधानसभा और कोर्ट परिसर की छानबीन की। पीरबहोर थानेदार सज्जाद गद्दी ने बताया कि इमेल के माध्यम से कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली है। परिसर में तलाश जारी है। कोर्ट को बंद नहीं कराया गया है। अदालती कामकाज जारी हैं। सुरक्षाकर्मी कैंपस में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मेल में लिखा है कि विधानसभा में 13RDX लगाए हैं। दोपहर 2.15 बजे धमाकों के लिए तैयार रहो। विधायक और आम जनता को बाहर निकाल लो।

किस इमेल से मिली धमकी?

धमकी भरा ईमेल neeraja_gandhi@outlook.com से भेजा गया था। इसमें कहा गया कि बिहार विधानसभा भवन के अंदर साइनाइड गैस से भरे 13 RDX IED धमाके के लिए तैयार हैं। धमाके होने से पहले विधायकों और आम जनता को परिसर से बाहर निकालें। ईमेल भेजने वाले ने दावा किया कि वह तमिल लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन से जुड़ा हुआ है।


धमकी मिलने का नहीं थम रहा सिलसिला

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला महीनों से चल रहा है। हाल में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। दावा किया जा रहा था कि अब ऐसी धमकी नहीं आएगी। इसके बावजूद पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ने की धमकी मिली है।

अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी

सिविल कोर्ट को धमकी मिलने पर वकीलों ने नाराजगी जाहिर जताई है। अधिवक्ता ऋषिकेश नारायण सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। बार-बार धमकी आ रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। आरोपी नहीं पकड़े जा रहे। इससे साफ होता है कि जब अदालत के प्रति पुलिस का रवैया यह है तो आम लोगों के साथ क्या रहता होगा? मैं फिर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करता हूं। अधिवक्ता अंशुमान ने कहा कि कोर्ट को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। पुलिस से पूछना चाहिए कि अब तक क्या कार्रवाई की गई है। 

Tags:    

Similar News