दो वाट्सएप और दो इंस्टाग्राम आईडी, दो बहनों का आपत्तिजनक फोटो कर रहा था पोस्ट, चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी और कोई नहीं....

CG Crime News: दो सगी बहनों का आपत्तिजनक फोटो बनाकर दो अलग-अलग आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Update: 2026-04-10 12:11 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

कांकेर। 10 अप्रैल 2026| दो सगी बहनों का आपत्तिजनक फोटो बनाकर दो अलग-अलग आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दो सगी बहनों को बदनाम करने की बदनियत से आरोपी ने अलग-अलग वाट्सएप और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। इसी अकाउंट के जरिए दोनों बहनों की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करता था। फोटो के साथ ही अश्लील मैसेज भी भेजता था। चारामा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


पढ़िए क्या है मामला

चारामा पुलिस से पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया, उसका बहनोई मुकेश ठाकुर ने अलग-अलग मोबाइल नंबर से अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी बना लिया है। इसके अलावा वाट्सएप आईडी बना लिया है। इसी आईडी के जरिए हम दोनों बहन को बदनाम करने की नीयत से आपत्तिजनक अश्लील फोटो एवं मैसेज वायरल कर रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था। आरोपी मुकेश ठाकुर पिता गिरधारी लाल ठाकुर उम्र तीस वर्ष निवासी धनगांव थाना डौंडीलोहारा जिला बालोद के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

महिला हेल्प लाइन नंबर 9479155925 पर कॉल कर पुलिस को दें सूचना

कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा, सोशल मीडिया साइट में अज्ञात व्यक्ति से दोस्ती न करे,अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है। इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध,अपराधिक गतिविधियों एवं महिला संबंधी शिकायतों की जानकारी देने के लिये महिला हेल्प लाइन नंबर 9479155925 संचालित की जा रही है। जिसके माध्यम से बालिकाएं व महिलाएं अपनी शिकायत या समस्या की सूचना महिला रक्षा टीम को प्रत्यक्ष रूप से दे सकती हैं।

Tags:    

Similar News