CG में लाखों रुपये की इमारती लकड़ी जब्त, वन विभाग की टीम ने 6 ठिकानों पर एकसाथ की छापामार कार्रवाई

CG Crime News: छत्तीसगढ़ काेरबा वन मंडल के बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम सतरेंगा में वन विभाग ने अवैध वनोपज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर विभाग की टीम ने एक साथ 6 ठिकानों पर छापा मारकर लाखों रुपये की अवैध ईमारती लकड़ी जब्त की है।

Update: 2026-04-10 11:30 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

कोरबा। 10 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ काेरबा वन मंडल के बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम सतरेंगा में वन विभाग ने अवैध वनोपज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर विभाग की टीम ने एक साथ 6 ठिकानों पर छापा मारकर लाखों रुपये की अवैध ईमारती लकड़ी जब्त की है। बता दें, टीम ने सर्च वारंट के साथ सतरेंगा के छह घरों में एक साथ दबिश दी।

कीमती प्रजातियों की लकड़ियां जब्त

छापेमारी के दौरान 359 नग चिरान बरामद किए गए। इनकी मात्रा 5.405 घनमीटर और बाजार में इन लकड़ियों की अनुमानित कीमत तकरीबन 4.25 लाख रुपये बताई जा रही गई है। जांच में सामने आया, ईमारती लकड़ियों अवैध व्यापार के उद्देश्य से इकट्ठा किया गया थाद्ध की गई थी। वन विभाग की टीम ने बीजा,साल,हल्दू सहित अन्य कीमती प्रजातियों की लकड़ी जब्त की है।

बता दें, छापामार कार्रवाई में वन विभाग 15 से 20 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। विभाग ने वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग ने अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले वन विभाग ने कोरबा वन मंडल के करतला क्षेत्र में अवैध वन तस्करों पर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान तस्करों ने वन विभाग की टीम के ऊपर हमला कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर, कार्रवाई की गई थी।

Tags:    

Similar News