CG Top News Today: बस्तर के अपडेट्स से लेकर रायपुर की सियासत तक, दिनभर की भागदौड़ में छूट गई कोई खबर? यहां पढ़ें छत्तीसगढ़ की आज की हर बड़ी खबर

Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ की ताज़ा और बड़ी खबरें! रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग सहित पूरे राज्य की ब्रेकिंग न्यूज़, मौसम और राजनीति की टॉप अपडेट्स एक क्लिक में पढ़ें।

Update: 2026-04-07 14:20 GMT

फोटो: AI

Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ की ताज़ा और बड़ी खबरें! रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग सहित पूरे राज्य की ब्रेकिंग न्यूज़, मौसम और राजनीति की टॉप अपडेट्स एक क्लिक में पढ़ें।

Live Updates
2026-04-07 16:07 GMT

रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे प्रोफेसर दंपति, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर, भाई-भाभी हैं IAS और IPS अफसर

CG Road Accident : गुरुघासीदास सेंट्रल युनिवर्सिटी से लंच पर घर आ रहे प्रोफेसर दंपति सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। यूनिवर्सिटी से घर वाली सड़क पर पहुंचे ही थे, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि कार की डिक्की और पिछला दरवाजा पूरी तरह पिचक गया। प्राेफेसर दंपति को लोगों ने कार से सुरक्षित निकाला।

2026-04-07 16:05 GMT

मंत्री का रिश्तेदार और 22.70 लाख की ठगी! नौकरी लगाने का झांसा देकर चार लोगों से लिया ऑनलाइन और कैश रकम

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ठगी का मामला सामने आया है। कृषि मंत्री का रिश्तेदार और मंत्रालय में ऊंची पहचान का झांसा देकर एक साथ चार लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख 70 हजार रुपए ठग लिया। मामला सिटी कोतवाली का है।

2026-04-07 16:04 GMT

बिलासपुर से नहीं बढ़ेगी उड़ान, नहीं आ रही निजी विमानन कंपनी...जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा..

Bilaspur High Court: लाख प्रयास के बाद भी बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है और न ही सरकारी कंपनी के अलावा दूसरी विमानन कंपनियों को मौका दिया जा रहा है। इस पर छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया है।

2026-04-07 16:03 GMT

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर हो गई मौत, पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार

CG Road Accident:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र के जेजंरा बायपास मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

2026-04-07 16:02 GMT

Raipur News: रायपुर के क्लब में देर रात तक चलती रही पार्टी, मुंबई से आए इन्फ्लुएंसर और कलाकारों ने युवतियों को पिलाई अपने हाथों से शराब, वीडियो वायरल

Raipur News: रायपुर में नाइट पार्टी के दौरान जमकर शराब पार्टी की गई। मुंबई से पहुंचे इन्फ्लुएंसर ने पार्टी में मौजूद युवतियों को अपने हाथों से ड्रिंक सर्व किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2026-04-07 16:01 GMT

पीएम से मुलाकातः छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव ने दिल्ली के सेवा तीर्थ में पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, बस्तर के विकास पर गंभीर चर्चा


CG CM Sai News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अब से कुछ देर पहले नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। पीएम का बस्तर दौरा टर्निंग पॉइंट बनेगा, बस्तर के लिए 360° प्लान-टूरिज्म, स्टार्टअप, इंफ्रा और इनोवेशन पर फोकस होगा साथ ही बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात भी मिलेगी.

2026-04-07 16:00 GMT

CG बोर्ड बनाम CBSE, CG के इस जिले में अभिभावकों ने कलेक्टर के नाम लिखा खुला पत्र, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हो रहा वायरल

CG School Education News: छत्तीसगढ़ में सीजी बोर्ड के नाम पर सीबीएसई पाठ्यक्रम में एडमिशन और इसके नाम पर पालकों से वसूली जा रही मोटी फीस का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। अभिभावकों के बने वाट्सएप ग्रुप के अलावा सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर अब यह बहस का मुद्दा बन गया है।

2026-04-07 15:59 GMT

उत्तर छत्तीसगढ़ में दंपति पर जानलेवा हमला, पत्नी की मौत, पति की हालत में सुधार, होश आने के बाद ये किया खुलासा

CG Crime News: उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में देर रात पति पत्नी पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।बदमाशों के हमले से पत्नी की रायपुर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। पति का अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सुबह के वक्त होश में आने के बाद घायल पति ने पुलिस के सामने कुछ इस तरह खुलासा किया है।

2026-04-07 15:58 GMT

सिंहदेव के बिलासपुर- मुंगेली दौरे से सियासी सनसनी, जानिए भाजपा नेता से क्यों मिले टीएस...

CG Congress Politics: पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव लंबे समय बाद दो दिनों तक बिलासपुर, कबीरधाम और मुंगेली क्षेत्र के दौरे पर रहे। उनके इस दौरे ने कांग्रेसी खेमे में हलचल मचा दी है और सभी इस दौरे के पीछे की कहानी समझने की कोशिश कर रहे हैं।

2026-04-07 15:57 GMT

Raipur Crime News: रायपुर में 9वीं के छात्र ने 8वीं के छात्र को मारा चाकू, वर्षीक परीक्षा खत्म होते ही किया हमला, दो बालक गिरफ्तार

Raipur Crime News: रायपुर में पुराने विवाद के चलते 9वीं के छात्र ने अपने ही स्कूल के 8वीं के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल छात्र को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Tags:    

Similar News