तेज़ी से झड़ते बालों के लिए आयुर्वेद एक्सपर्ट के बताए 5 घरेलू नुस्खे, हेयर री ग्रोथ में भी मिल सकती है मदद

Home Remedies For Hair Fall Control And Hair Regrowth: बालों का झड़ना आजकल की आम समस्या है। आयुर्वेद एक्सपर्ट डिंपल जांगड़ा ने हेयर फाॅल कम करने और हेयर ग्रोथ को बढ़ाने ने लिए 5 होम रेमेडीज़ शेयर की हैं।

Update: 2026-04-07 13:14 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Home Remedies For Hair Fall Control And Hair Regrowth: बालों का झड़ना आजकल की आम समस्या है। कम उम्र में ही बाल्ड पैचेज़ दिखना किसी शाॅक से कम नहीं है। इससे काॅन्फिडेंस तो टूटता ही है, हेयर फाॅल रोकने के लिए आनन-फानन में हज़ारों रुपये भी खर्च कर दिए जाते हैं।

लेकिन जब रिज़ल्ट उम्मीद नहीं जगाते तो दिल टूट जाता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट डिंपल जांगड़ा ने हेयर फाॅल कम करने और हेयर ग्रोथ को बढ़ाने ने लिए 5 होम रेमेडीज़ शेयर की हैं।

नींबू और काली मिर्च

इसके लिए आप बारीक कुटी काली मिर्च और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और दिन में दो बार उन हिस्सों पर लगा कर हल्की मसाज करें जहां बाल्ड पैचेज़ बन रहे हैं। इससे हेयर फॉलिकल्स स्टिम्युलेट होंगे और बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है।

रोज़मेरी और एप्पल साइडर विनेगर

रोजमेरी बालों के लिए रीग्रोथ के लिए काफी सहायक मानी जाती है। आप ताजा रोजमेरी का एक बंच लीजिए और इसे आधा लीटर पानी में खूब अच्छी तरह उबाल लीजिए। उसके बाद इसे इसी तरह ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। अब इसे छान लीजिए और इसमें एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिला लीजिए। अब इसे एक स्प्रे बाॅटल में भर लीजिए। दिन में 6-7 बार इससे अपने स्केल्प पर स्प्रे कीजिये। हेयर री ग्रोथ में मदद मिलेगी।

प्याज का रस

सल्फर से भरपूर प्याज का रस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए प्याज को पीस लीजिये और उसका रस छान कर इकट्ठा कर लीजिए और इसे अपने स्केल्प पर लगाइए। कुछ देर छोड़ दीजिए और उसके बाद माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लीजिए।

हेयर ऑइल की जगह कोकोनट मिल्क से मसाज

डिंपल कहती है कि आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं ऐसे में आप हेयर ऑयल से मसाज करेंगें तो बाल और झड़ सकते हैं। क्योंकि तेल से मसाज करने पर फ्रिक्शन बढ़ेगा। उसकी जगह आप कोकोनट मिल्क से हल्के हाथों से अपने स्केल्प की मसाज कीजिए। इससे फ्रिक्शन कम होगा और आपके सिर की त्वचा के नीचे पित्त का बैलेंस भी बनेगा। इससे हेयर लॉस में कमी आएगी।

आंवला और नारियल तेल

आप बालों की ग्रोथ के लिए आंवला या उसके पाउडर को नारियल तेल के साथ उबाल सकते हैं और फिर ठंडा होने पर छान कर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भी बालों की री ग्रोथ में मदद करता है ।

Tags:    

Similar News