Aloevera Hair Mask At Home: घर पर बनाएं ये 5 तरह के एलोवेरा हेयर मास्क, बाल होंगे हेल्दी और frizz-free, मिलेगी glass shine

Aloevera Hair Mask At Home: अगर आप अपने बालों को लेकर परेशान है, बाल कमजोर है, जल्दी टूटते हैं, फ्रिज़ी हैं या फिर बालों में डैंड्रफ है, तो बालों की ऐसी तमाम समस्याओं को दूर करने का एक सरल उपाय है एलोवेरा हेयर मास्क। ये आपको वायरल 'ग्लास हेयर' पाने में मदद करेंगे।

Update: 2026-04-06 10:57 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Aloevera Hair Mask At Home: अगर आप अपने बालों को लेकर परेशान है, बाल कमजोर है, जल्दी टूटते हैं, फ्रिज़ी हैं या फिर बालों में डैंड्रफ है, तो बालों की ऐसी तमाम समस्याओं को दूर करने का एक सरल उपाय है एलोवेरा हेयर मास्क। ये आपको वायरल 'ग्लास हेयर' पाने में मदद करेंगे। अपने बालों की कंडीशन के हिसाब से इसे अलग-अलग नेचुरल इन्ग्रीडिएंट्स के साथ मिलाइए और अपने बालों पर अप्लाई कीजिए। बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के घर बैठे आपके बालों की प्राॅब्लम दूर होगी और सलून लाइक ग्लास शाइनिंग भी मिलेगी। चलिए जानते हैं एलोवेरा से बने 5 हेयर मास्क की रेसिपी।

डीप कंडीशनिंग के लिए

अगर आपके बालों को डीप कंडीशनिंग की जरूरत है तो आप 2-3 टेबल स्पून ताज़ा एलोवेरा जेल को 2 टी स्पून दही के साथ मिलाएं। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 20-30 मिनट तक लगा रहने दें उसके बाद बाल धो लें।

हेल्दी स्केल्प के लिए

अपने स्केल्प की गहराई से सफाई करने के लिए 4 टेबल स्पून एलोवेरा जेल, 2 टी स्पून एप्पल साइडर विनेगर और एक टी स्पून नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर 20-30 मिनट छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।

फ्रिज़ कंट्रोल के लिए

अगर आपके बाल बहुत फ्रिज़ी हैं तो फ्रिज कंट्रोल करने और नमी बनाए रखने के लिए एलोवेरा को नारियल तेल के साथ मिलाएं। आप 2-3 टेबल स्पून ताजा एलोवेरा जेल में 1-2 टेबल स्पून नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक लगा कर आधा घंटा छोड़ें फिर शैंपू कर लें।

हेयर ग्रोथ के लिए

अगर आपके बालों की ग्रोथ कम है तो आपके लिए एलोवेरा का आयुर्वेदिक हेयर मास्क बहुत बढ़िया रहेगा। इसे बनाने के लिए 2-3 टेबल स्पून मेहंदी पाउडर और 1 टेबल स्पून आंवला पाउडर को साथ में मिक्स करें। अब इसमें 2-3 टेबल स्पून ताजा एलोवेरा जेल और 1 मीडियम साइज़ प्याज का पेस्ट या रस मिला लें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें अब इसे अपने बालों में आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ें उसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

इचिंग दूर करने के लिए

अगर आपके स्कैल्प में बहुत इचिंग होती है तो आपको दही और एलोवेरा का हेयर मास्क बनाना चाहिए इसके लिए आप दो से तीन टेबल स्पून एलोवेरा जेल ले उसमें दो टेबल स्पून दही मिलाएं। लास्ट में इसमें एक से दो चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और आपका हेयर मास्क तैयार है जो आपके सिर में होने वाली खुजली को दूर करेगा। इसे भी आधे घंटे लगा कर रखे हैं उसके बाद बाल धो लें।

Tags:    

Similar News