मज़बूत, घने और चमकदार बालों के लिए डाइट में शरीर करें ये सिंपल चीज़ें, एक्सपर्ट ने बताया सीक्रेट
Diet For Hair growth: बालों की बेहतर ग्रोथ और मजबूती के लिए सही पोषण बहुत जरूरी है। सेलिब्रिटी डाइटिशियन रुजुता दिवेकर ने बताया है कि अच्छे बालों के लिए किसी फैंसी डाइट की ज़रूरत नहीं। रोज़ का दाल-चावल, लोकल फ्रूट्स और सीज़नल सब्जियां, दही, और अलसी जैसे सस्ते बीज आदि चीज़ें अगर आप नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो बाल अच्छे ही रहने वाले हैं।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Diet For Hair growth: बालों की बेहतर ग्रोथ और मजबूती के लिए सही पोषण बहुत जरूरी है। सेलिब्रिटी डाइटिशियन रुजुता दिवेकर ने बताया है कि अच्छे बालों के लिए किसी फैंसी डाइट की ज़रूरत नहीं। रोज़ का दाल-चावल, लोकल फ्रूट्स और सीज़नल सब्जियां, दही, और अलसी जैसे सस्ते बीज आदि चीज़ें अगर आप नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो बाल अच्छे ही रहने वाले हैं। आइये जानते हैं बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए कौन सी चीज़ें खासकर फायदेमंद हैं।
दालें और फलियां
मूंग, अरहर, मसूर, छोले, चने और सोयाबीन आदि प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं। वेजिटेरियन दिन में एक टाइम अपनी डाइट में इन्हें जरूर शामिल करें।
चावल
रुजुता देविकर कहती हैं कि मोटापे के डर से चावल को बिल्कुल स्किप ना करें। चावल का कार्बोहाइड्रेट भी आपके बालों की अच्छी हेल्थ के लिए जरूरी है।
आम, अमरूद जैसे फल खाएं
महंगे विदेशी फलों की जरूरत नहीं है। आप सीज़नल फ्रूट्स खाएं जो आपको लोकल लेवल परआराम से मिल जाएं। गर्मी में आम जरूर खाएं। आंवला ना मिले तो आंवले का अचार या मुरब्बा खाएं। अमरूद खाएं, ये आयरन के अब्ज़ार्पशन को बढ़ाएंगे। ध्यान रखें कि आयरन की कमी से बाल ज्यादा झड़ते हैं। आप केला और शकरकंद खाएं, ये दोनों बायोटिन से भरपूर हैं।
बीज शामिल करें
रुजुता हलीम के बीज के लड्डू या खीर खाने की सलाह देती है। ये बालों को मजबूती देते हैं क्योंकि इनसे फोलिक एसिड और बेहतरीन न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। आप ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए एक चम्मच अलसी के बीज और 4-5 बादाम को भी अपनी डेली डाइट में शामिल करें।
इनके अलावा भी कुछ चीज़ें आपकी हेयर ग्रोथ को बेहतर करेंगी जैसे-
1. अंडे खाएं। ये प्रोटीन और बायोटिन का बेहतरीन सोर्स हैं। बायोटिन बालों की ग्रोथ के लिए ज़रूरी है। आप एक से दो अंडे रोज खा सकते हैं।
2. नॉन वेजिटेरियन है तो मछली खा सकते हैं।
3. पालक और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। इनमें आयरन, फोलेट और विटामिन ए जैसे तत्व होते हैं जो स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं।
4. पनीर खाएं।चूंकि बाल प्रोटीन से बने होते हैं, इसलिए इनकी कमी से बाल झड़ने लगते हैं। पनीर से गुड क्वालिटी प्रोटीन आपको मिलेगा।
5. खट्टे फल खाएं। इनमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है।
6. मैग्नीशियम-जिंक के लिए आप कद्दू के बीज खा सकते हैं। ये बालों के सेल रिपेयर में मदद करते हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
1. बालों की बेहतर ग्रोथ के लिए सप्ताह में एक बार 30 मिनट के लिए तेल लगाकर जरूर रखें। उसके बाद शैंपू करें।
2. बालों के स्टाइलिंग से बचें। जबरन उनको घुंघराले या स्ट्रेट ना बनाएं। ज्यादा स्टाइलिंग और केमिकल ट्रीटमेंट से बाल डैमेज होते हैं।
3. रेगुलरली कंघी करें।