गर्मियों में कीजिए वेजिटेबल से बने आइस क्यूब से चेहरे की मसाज, हैरान कर देंगे फायदे
Vegetable Ice Cube Massage For Summer: गर्मियों में स्किन को ढेर सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे सन टेन, जलन, हद से ज्यादा पसीना, चिपचिपाहट और गंदगी। इससे न केवल स्किन परेशान हो जाती है और आप थके-थके, निढाल नजर आते हैं बल्कि लॉन्ग टाइम में इसके स्किन पर बुरे प्रभाव भी पड़ते हैं। इसका एक बहुत ही सरल सा सॉल्यूशन है वेजिटेबल आइस क्यूब मसाज।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Vegetable Ice Cube Massage For Summer: गर्मियों में स्किन को ढेर सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे सन टेन, जलन, हद से ज्यादा पसीना, चिपचिपाहट और गंदगी। इससे न केवल स्किन परेशान हो जाती है और आप थके-थके, निढाल नजर आते हैं बल्कि लॉन्ग टाइम में इसके स्किन पर बुरे प्रभाव भी पड़ते हैं। इसका एक बहुत ही सरल सा सॉल्यूशन है वेजिटेबल आइस क्यूब मसाज। कुछ बहुत प्रभावशाली फेशियल आइस क्यूब्स की रेसिपी हम यहां आपको बता रहे हैं।
आप तरह-तरह की सब्जियों, फलों, एलोवेरा जेल आदि से आइस क्यूब्स बना सकते हैं और इससे चेहरे की मसाज कर सकते हैं। इससे स्किन को ठंडक और ताजगी के अलावा ढेर सारे दूसरे बेनेफिट्स भी मिलेंगे। चलिए जानते हैं समर स्पेशल फेशियल आइस क्यूब्स रेसिपी ।
खीरे के आइस क्यूब
इसे बनाने के लिए एक खीरे को थोड़े से पानी के साथ ब्लेंड करें और छान लें। अब इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं और आइस ट्रे में जमा लें। खीरे का आइस क्यूब गर्मी से त्रस्त स्किन को ठंडक, राहत और नमी देगा।
टमाटर के आइस क्यूब
टेनिंग से परेशान हैं तो टमाटर की प्यूरी बनाकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे जमा दें। यह टैनिंग हटाने के लिए बेहतरीन है।त्वचा की असमान रंगत और सूजन कम करने के लिए टमाटर का आइस क्यूब बेहतरीन है।
एलोवेरा आइस क्यूब
एलोवेरा का ताजा जेल निकालकर और उसे पुदीने की पत्तियों के सथ पीसकर एलोवेरा के आइस क्यूब बनाएं। इन एलोवेरा आइस क्यूब्स में धूप से झुलसी त्वचा के लिए राहत का खजाना छुपा है।
चुकंदर के आइस क्यूब
चुकंदर का रस , दूध और गुलाब जल मिलाकर आप फेशियल मसाज के लिए बेहतरीन आइस क्यूब्स बना सकती हैं। चुकंदर के ये आइस क्यूब्स आपकी बढ़ती उम्र को थामेंगे।
मिल्क आइस क्यूब
यह सबसे आसान रेसिपी है। इसके लिए आप सीधे-सीधे दूध के आइस क्यूब बना लें। इनसे 2 मिनट अपने चेहरे की मसाज करें और फिर 20 मिनट लगा कर रखें। उसके बाद चेहरा धो लें। मिल्क आइस क्यूब की मसाज से आपके चेहरे को बेहतरीन मॉइश्चर मिलेगा।
गाजर के आइस क्यूब
मुंहासे और दाग-धब्बे कम करने के लिए गाजर के आइस क्यूब फायदेमंद हैं। इसके लिए गाजर को पानी के साथ पीस लीजिये और इसके रस को छान लीजिए। आप चाहे तो इसमें चुकंदर का रस भी मिला सकती हैं। अब इन्हें जमा कर मसाज के लिए तैयार कर लीजिए।
वेजिटेबल आइस क्यूब मसाज के फायदे
1. वेजिटेबल आइस क्यूब से चेहरे की मसाज करने पर पोर्स टाइट होते हैं।
2. इससे चेहरे की सूजन कम होती है।
3. इससे सन टेनिंग को कम करने में भी मदद मिलती है।
4. स्किन की जलन से आराम मिलता है।
5. आइस मसाज से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन जवां होती है।
6. वेजिटेबल आइस क्यूब मसाज के बाद आपके स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का बेहतर अवशोषण होता है।
7. स्किन में नमी लॉक होती है और बेहतरीन हाइड्रेशन मिलता है।
आइस क्यूब मसाज कैसे करें
इन वेजिटेबल आइस क्यूब से 1-2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में चेहरे और गर्दन की मसाज करें। हफ्ते में 2-3 बार इनका इस्तेमाल करना पर्याप्त है। किसी भी नई चीज के आइस क्यूब से मसाज करने से पहले एक पैच टेस्ट करके जरूर देखें।