महिलाओं के शरीर से जुड़ी दुनिया की सबसे विचित्र और चौंकाने वाली प्रथाएं; जिन्हें जानकर आप जरूर चौंक जाएंगे!
Mahilaon ke sharir se Judi anokhi paramparaen: पहले के समय से ही पूरी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं को लेकर अनेक प्रकार के मान्यताएं व प्रथा चली आ रही हैं। महिलाओं के शरीर से जुड़ी कुछ ऐसी भी परंपराएं हैं जिन्हें जानकर आप काफी हैरान होने वाले हैं।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Mahilaon ke sharir se Judi anokhi paramparaen: पहले के समय से ही पूरी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं को लेकर अनेक प्रकार के मान्यताएं व प्रथा चली आ रही हैं। महिलाओं के शरीर से जुड़ी कुछ ऐसी भी परंपराएं हैं जिन्हें जानकर आप काफी हैरान होने वाले हैं। कई रीति रिवाज तो महिलाओं की संस्कृति से ही जुड़ी हुई है जो उनके शारीरिक स्थिति पर भी प्रभाव डालती है। कुछ प्रथाओं को सुनकर ही आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितना दर्दनाक हो सकता है फिर भी इन्हें महिलाएं परंपराओं का हिस्सा मानकर अपना लेती हैं। चलिए जानते हैं महिलाओं से जुड़ी हैरान कर देने वाली प्रथाएं।
ब्रेस्ट आयरनिंग/Breast ironing
ब्रेस्ट आयरनिंग बहुत ही दर्दनाक रिवाज है। इसे महिलाओं के लिए हानिकारक और अमानवीय कृत कहना गलत नहीं होगा। यह किशोर लड़कियों में प्यूबर्टी के दौरान स्तनों में होने वाले उभार को कम करने के लिए किया जाता है। इसमें किशोरी लड़कियों के स्तनों में गर्म वस्तुओं से बार-बार दबाव डाला जाता है ताकि स्तन छोटे हो जाएं और पुरुष का आकर्षण इन पर न हो। सुनने में इतनी दर्दनाक प्रक्रिया को स्वयं बच्ची की मां या फिर घर के अन्य सदस्य ही करते हैं। अफ्रीका महाद्वीप के नाइजीरिया, टोगो और गिनी जैसे देशों में यह प्रथा चली आ रही है।
गर्दन में बहुत सारे छल्ले पहनना/Neck Elongation
सुंदरता के प्रतीक के रूप में कायन समुदाय (kayan tribe) की महिलाओं द्वारा यह परंपरा अपनाया जाता है। इस प्रथा में पांच से नौ साल के बीच की लड़कियों के गले में पीतल के छल्ले पहना दिए जाते हैं और जैसे-जैसे वह लड़की बड़ी होती जाती है उसके गले में छालों की संख्या भी बढ़ाई जाती है। धीरे-धीरे यह छल्ले कॉलरबोन और पसलियों को नीचे दबाने लगते हैं और गला लंबा दिखाई देता है। यह प्रथा थाईलैंड और म्यांमार में आज भी देखी जाती है।
फीमेल जेनिटल म्युटेशन/female genital mutation
महिलाओं के लिए बनाए गए प्रथाओं में सबसे क्रूर और विवादित फीमेल जेनिटल म्यूटेशन को कहा जा सकता है। इस प्रथा में बिना किसी मेडिकल रीजन के महिलाओं में जननांगों के बाहरी हिस्सों को हटा दिया जाता है। ऐसा करने वाले लोग इस प्रथा को शुद्धता और शादी के लिए योग्यता के रूप में देखते हैं। यह प्रथा अफ्रीका, भारत और मलेशिया जैसे देशों में दिखाई देती है।
जानबूझकर वजन बढ़ाना/Leblouh
पश्चिम अफ्रीका में प्रचलित इस प्रथा को लेब्लौह के नाम से जाना जाता है। इसमें छोटी बच्चियों को जबरदस्ती अधिक मात्रा में ज्यादा कैलोरी वाले भोजन दिए जाते हैं। इन लोगों का मानना है कि महिलाओं का वजन जितना ज्यादा होगा उनकी सुंदरता उतनी ही अच्छी निखरेगी और शादी भी जल्दी होगी। यहां कम उम्र की लड़कियों को केवल वजन बढ़ाने के लिए फैटनिंग फॉर्म्स में भेजा जाता है, जहां उन्हें घी, मक्खन, दूध आदि खिलाकर किसी तरह वजन बढ़ा दिया जाता है।