Beetroot Facial: चेहरे को मिलेगा गुलाबी निखार, ट्राई करें बीटरूट फेशियल

Beetroot Facial: चेहरे पर खूबसूरत सा गुलाबी निखार चाहिए तो बीटरूट फेशियल ट्राई करें। बीटरूट या चुकंदर का नेचुरल लाल कलर आपके चेहरे पर प्यारा सा pink glow एड करेगा, फिर आपको खूबसूरत दिखने के लिए न तो महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स का सहारा लेने की जरूरत पड़ेगी और न ही पार्लर जाने की। तो चलिए जानते हैं कैसे करना है बीटरूट फेशियल।

Update: 2026-03-28 09:19 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Beetroot Facial: चेहरे पर खूबसूरत सा गुलाबी निखार चाहिए तो बीटरूट फेशियल ट्राई करें। बीटरूट या चुकंदर का नेचुरल लाल कलर आपके चेहरे पर प्यारा सा pink glow एड करेगा, फिर आपको खूबसूरत दिखने के लिए न तो महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स का सहारा लेने की जरूरत पड़ेगी और न ही पार्लर जाने की। तो चलिए जानते हैं कैसे करना है बीटरूट फेशियल।

क्लींजिंग

इसके लिए बीटरूट के दो-तीन चम्मच रस में आधा से एक चम्मच ऐलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। अब एक कॉटन पैड की मदद से इस क्लींजर से अपने फेस को मसाज करते हुए क्लीन करें।

आपको इस क्लींज़र से दो से तीन मिनट फेस मसाज करनी है। इससे ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होगा और चेहरे को गुलाबी निखार मिलेगा। उसके बाद चेहरा धोकर साफ कर लें।

स्क्रबिंग

अब फिर से एक कटोरी में बीटरूट का जूस लें और उसमें चावल का आटा मिलाएं। आपका बीटरूट स्क्रब तैयार है। इससे हल्के हाथों से अपने चेहरे की दो मिनट स्क्रबिंग करें। इससे स्किन की टैनिंग कम होगी। डेड सेल्स रिमूव होंगी और चेहरा तरोताज़ा हो जाएगा।

फेस पै

अब आखिर में आपको बीटरूट का फेस पैक लगाना है। इसके लिए दो चम्मच बीटरूट जूस में एक चम्मच बेसन और एक चम्मच दही मिलाएं। अगर फेस पैक पतला लग रहा है तो आप थोड़ा सा बेसन या चावल का आटा और मिला सकती हैं और गाढ़ा लग रहा है तो बीटरूट का जूस बढ़ा सकती हैं। अब इस फेस पैक को 10 मिनट के लिए लगाकर रखें। उसके बाद चेहरा धो लें इस बीटरूट फेस पैक को लगाने से आपकी स्किन एकदम साॅफ्ट और फ्रेश हो जाएगी और चेहरे को खूबसूरत गुलाबी निखार मिलेगा।

Tags:    

Similar News