आइब्रो को फिर से घना बनाने में मदद करेंगी घर में रखी ये चीज़ें, एक सप्ताह में दिख सकता है फर्क
Beauty Tips: अगर आपकी आइब्रो हल्की या पतली हो गई हैं और आप उन्हें फिर से घना बनाना चाहती हैं, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। घर में ही रखी कुछ सामान्य सी चीज़ें आपकी मदद कर सकती हैं। बस चाहिए आपका थोड़ा सा धैर्य, नियमित देखभाल और कुछ आसान से घरेलू नुस्खे, जिनके बारे में बताने के लिए हम यहां हैं।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Beauty Tips: अगर आपकी आइब्रो हल्की या पतली हो गई हैं और आप उन्हें फिर से घना बनाना चाहती हैं, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। घर में ही रखी कुछ सामान्य सी चीज़ें आपकी मदद कर सकती हैं। बस चाहिए आपका थोड़ा सा धैर्य, नियमित देखभाल और कुछ आसान से घरेलू नुस्खे, जिनके बारे में बताने के लिए हम यहां हैं।
कैस्टर ऑइल
आइब्रोज को घना करने के लिए सबसे ज्यादा भरोसा कैस्टर ऑयल पर किया जाता है। कैस्टर ऑयल काफी गाढ़ा होता है इसलिए इसे आप किसी हल्के तेल में मिला कर लगा सकती हैं।
नारियल का तेल
रोज रात को सोने से पहले आप नारियल के तेल से अपनी आईब्रो की धीरे-धीरे मसाज कीजिए। इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलेगा और आप रिलैक्स भी महसूस करेंगी।
बादाम का तेल
आप एक चम्मच बादाम के तेल में एक चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर स्टोर करें। रात को सोने से पहले इससे आइब्रो की मालिश कर सकती हैं।
एलोवेरा जैल
ताजा ऐलोवेरा जैल निकालकर आइब्रो पर लगाएं। यह बालों को मजबूत और हेल्दी बनाएगा।
आर्गन ऑइल
अगर आपके पास आर्गन एसेंशियल ऑयल है तो इसे आप रात भर के लिए अपनी आइब्रोज़ पर लगाकर छोड़ सकती हैं। यह भी आपकी आइब्रोज को घना बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
विटामिन ई ऑइल
आप विटामिन ई के कैप्सूल से तेल निकालकर भी आइब्रो की मसाज कर सकती हैं। चाहे तो इसे कैस्टर ऑयल के साथ मिलाकर भी लगा सकती हैं। इससे भी आपकी आइब्रोज़ की ग्रोथ में फर्क दिखने लगेगा।
अंडे की जर्दी
अंडे की ज़र्दी को अच्छी तरह फैंटकर इससे आइब्रो की मसाज करने पर भी आइब्रो घनी होती है। इसे आप हफ्ते में दो बार प्रयोग करें।