Makeup Hacks For Beginners: कम ब्यूटी प्रोडक्ट्स में चल जाएगा काम, बिगनर्स घर बैठे करें इन हैक्स की मदद से शानदार मेकअप

Makeup Hacks For Beginners: अगर आप एक बिगनर हैं और मेकअप करना सीख रही हैं लेकिन कोई जरूरी ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने से चूक गई हैं तो आपके लिए यहां पर जबरदस्त हैक्स हैं।

Update: 2026-03-24 12:00 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Makeup Hacks For Beginners: अगर आप एक बिगनर हैं और मेकअप करना सीख रही हैं लेकिन कोई जरूरी ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने से चूक गई हैं तो आपके लिए यहां पर जबरदस्त हैक्स हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि अगर आपके पास कोई खास ब्यूटी प्रोडक्ट ना हो तो आप किस तरीके से अपना काम चला लें और एक बढ़िया मेकअप कर सकें वो भी पहली बार में घर बैठे।

प्राइमर

मेकअप शुरू करते वक्त प्राइमर लगाना जरूरी होता है। इससे मेकअप लाॅन्ग लास्टिंग होता है। अगर आपके पास प्राइमर नहीं है तो आप सेटिंग स्प्रे से काम चला सकती हैं।

कलर करेक्टर

अगर आपके पास अपने डार्क स्पॉट्स को छुपाने के लिए कलर करेक्टर नहीं है तो आप पिंक कलर के आई शैडो या ब्लश को कंसीलर के साथ मिलाकर कलर करेक्टर बना सकती हैं।

काॅन्टोर स्टिक

अगर आपके पास काॅन्टोर स्टिक नहीं है तो आप अपनी आइब्रो पेंसिल से कंटूरिंग कर सकती हैं और उसे ब्लेंड कर सकती हैं।

फाउंडेशन

अगर आपके पास फाउंडेशन नहीं है तो आप कंसीलर में थोड़ा सा मॉइश्चराइज़र मिलाकर फाउंडेशन की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

ब्यूटी ब्लैंडर

अगर आपके पास ब्यूटी ब्लेंडर नहीं है तो आप अपनी दो उंगलियों की मदद से अच्छी तरह मेकअप को ब्लेंड कर सकती हैं लेकिन इन्हें ड्रैग ना करें, टैप करते हुए करें।

ब्लश

वहीं अगर आपके पास ब्लश नहीं है तो आप आईशैडो का इस्तेमाल भी ब्लश की तरह कर सकती हैं।

हाईलाइटर

अगर अपने चेहरे के हाई पॉइंट्स को हाईलाइट करने के लिए आपके पास हाइलाइटर नहीं है तो आप एक लाइटर शेड के कंसीलर की मदद से भी हाईलाइटर का काम ले सकती हैं।

आई लाइनर

अगर आपके पास आई लाइनर नहीं है तो आप एक फ्लैट एंगल ब्रश को सेटिंग स्प्रे से गीला करें और इस पर ब्लैक आई शैडो लें और अब इसे आई लाइनर की तरह इस्तेमाल करें।

आई शैडो पैलेट

अगर आपके पास आईशैडो पलेट नहीं है तो आप अपने ब्लश का आईशैडो की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे एक ब्रश से अपनी आई क्रीज़ पर लगाएं। ऊपर से हल्का शिमर लगाएं और खूबसूरत आई मेकअप पाएं।

Tags:    

Similar News