Co-ord Sets For Vacation: अपनी वेकेशन को खूबसूरत बनाइये ट्रैंडिंग को-ऑर्ड सैट के साथ, हर मौके के लिए परफेक्ट
Co-ord Sets For Vacation: को-ऑर्ड आपको स्टाइलिश दिखाएंगे और कंफर्टेबल भी खूब रहेंगे। अगर आप भी अपनी ट्रिप के लिए कुछ नए और ट्रैंडिंग को-ऑर्ड सेट्स लेना चाहती हैं तो इन खूबियों को परख लें।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Co-ord Sets For Vacation: आजकल लेडीज़ फैशन में को-ऑर्ड सेट्स छाए हुए हैं। अगर आपने इस समर वेकेशन पर घूमने का प्लान बना लिया है तो आपके लिए हर मौके के हिसाब से को-ऑर्ड सैट्स मार्केट में अवेलेबल हैं। फिर चाहे एयरपोर्ट लुक की बात हो या साइट सीइंग की या फिर ईवनिंग डिनर या बीच लुक की। को-ऑर्ड आपको स्टाइलिश दिखाएंगे और कंफर्टेबल भी खूब रहेंगे। अगर आप भी अपनी ट्रिप के लिए कुछ नए और ट्रैंडिंग को-ऑर्ड सेट्स लेना चाहती हैं तो इन खूबियों को परख लें।
यात्रा के लिए
फ्लाइट या ट्रेन के सफर के लिए ऐसे को-ऑर्ड सेट्स चुनें जो साॅफ्ट, स्ट्रेचेबल और ब्रीदेबल हों। जिनमें जल्दी सलवटें (wrinkles) न पड़ती हों। अगर आप ठंडी जगह जा रही हैं, तो को-ऑर्ड ओवरसाइज़्ड हुडी और जॉगर्स पहन सकती हैं।
साइटसीइंग और डे आउट
नए शहर में घूमने, साइटसीइंग के दौरान या पैदल चलने के लिए हल्के और आरामदायक कपड़े बेस्ट रहते हैं। आप फ्लोरल या स्ट्राइप्ड प्रिंट्स में कॉटन के को-ऑर्ड सेट्स ले सकती हैं। थोड़े फंकी और ट्रेंडी लुक के लिए पेपलम टॉप और फ्लेयर्ड पैंट्स वाला को-ऑर्ड सैट ले सकती हैं। घूमने के लिए इसे स्नीकर्स के साथ पेयर करें।
डिनर या आउटिंग
डिनर डेट के लिए आप साटन या सिल्क ब्लेंड को-ऑर्ड सैट्स ले सकती हैं। ये हल्के होते हैं और पहनने पर रॉयल लुक देते हैं। ब्लैक, बॉटल ग्रीन या मरून कलर में को-ऑर्ड सेट्स डिनर डेट पर शानदार लगेंगे।
बीच वियर
आप लोग किसी बीच पर जा रहे हैं तो कूल और रिलैक्स्ड दिखने के लिए शॉर्ट्स और शर्ट सेट ले सकती हैं। बड़े ट्रॉपिकल प्रिंट्स और ब्राइट कलर्स या फ्लोरल और साॅफ्ट कलर्स में को-ऑर्ड सैट बीच पर बहुत कंफर्टेबल रहेंगे। आप एकदम मस्ती के मूड में और चियरफुल लगेंगी।