Collagen Water For Anti Aging: अपनी उम्र से 10 साल छोटा दिखना चाहती हैं तो रोज पिएं ये होममेड कोलेजन वॉटर, Anti Aging में मास्टर
Collagen Water For Anti Aging: अगर आप अपनी उम्र से 10 साल छोटा दिखाना चाहती हैं तो आप कोलेजन वाॅटर घर पर बना सकती हैं और इसका नियमित सेवन कर सकती हैं। '
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Collagen Water For Anti Aging: अगर आप अपनी उम्र से 10 साल छोटा दिखाना चाहती हैं तो आप कोलेजन वाॅटर घर पर बना सकती हैं और इसका नियमित सेवन कर सकती हैं। 'एंटी एजिंग' एक्सपर्ट इस कोलेजन वाटर के दो स्टार इंग्रीडिएंट हैं चिया सीड्स और नींबू का रस। इनसे जो ड्रिंक आप बनाएंगी वो एक पावरहाउस ड्रिंक होगा। अगर आप रेगुलर इसे पीती हैं तो यह 'एंटी एजिंग' में कमाल का असर दिखाएगा। यह कोलेजन का उत्पादन बढ़ाएगा और बॉडी को डिटॉक्सिफाई भी करेगा जिससे स्किन अंदर से जवां होगी।
होममेड कोलेजन वॉटर रेसिपी
स्टेप 1
एक गिलास पानी में एक चम्मच चिया सीड्स रात भर के लिए भिगो दें। आप चाहें तो आधा-आधा चम्मच चिया और फ्लेक्स सीड्स भी मिला सकती हैं।
स्टेप-2
सुबह तक जब चिया सीड्स अच्छी तरह फूल जाएं, तब उसमें आधा नींबू का रस निचोड़ें।
स्टेप 3
आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें एक चुटकी काला नमक जोड़ सकती हैं। आखिर में थोड़ा सा शहद मिलाएं। आपका कोलेजन ड्रिंक तैयार है इसका सेवन करें।
होममेड कोलेजन ड्रिंक के 7 फायदे
1. इस होममेड कोलेजन ड्रिंक में नींबू है जो विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है। विटामिन सी शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। जिससे स्किन टाइट होती है।
2. चिया सीड्स के अमीनो एसिड्स और नींबू का विटामिन C मिलकर आपकी स्किन की सेहत के लिए "एंटी-एजिंग" ड्रिंक की तरह काम करते हैं।
3. यह ड्रिंक न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि अंदरूनी रूप से त्वचा की मरम्मत भी करता है।
4. नींबू का रस लिवर को साफ करने में मदद करता है। जब शरीर के अंदरूनी टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, तो उसका सीधा असर स्किन पर दिखता है और स्किन क्लीन, क्लियर और शाइनी दिखती है।
5. इस होममेड कोलेजन वॉटर में हमने शहर भी मिलाया है जो त्वचा में नमी को लाॅक करता है ।
6. यह ड्रिंक सूजन- रेडनेस को कम करता है।
7. यह फ्री रेडिकल्स से स्किन का बचाव करता है। चिया सीड्स एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। नींबू के साथ मिलकर ये प्रदूषण, सन डैमेज और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से स्किन को बचाते हैं।