Makeup Tips for Dry Skin: Dry Skin पर मेकअप कैसे करें? जानिये स्टेप-बाय-स्टेप मेकअप गाइड

Makeup Tips for Dry Skin: Dry Skin पर मेकअप करना थोड़ा कठिन हो सकता है क्योंकि जानकारी की कमी या मामूली गलतियों की वजह से मेकअप 'पैची' या 'केकी' दिखने लगता है। ऐसे में कुछ आसान मेकअप टिप्स ड्राई स्किन वालों के लिए कमाल के साबित हो सकते हैं..

Update: 2026-04-04 10:48 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Makeup Tips for Dry Skin: Dry Skin पर मेकअप करना थोड़ा कठिन हो सकता है क्योंकि जानकारी की कमी या मामूली गलतियों की वजह से मेकअप 'पैची' या 'केकी' दिखने लगता है। ऐसे में कुछ आसान मेकअप टिप्स ड्राई स्किन वालों के लिए कमाल के साबित हो सकते हैं और एक स्मूथ और ग्लोइंग लुक पाने में मदद कर सकते हैं। ड्राई स्किन पर मेकअप के दौरान आप इन खास बातों का ध्यान रख सकते हैं-

​1. स्किन प्रेप (Skin Prep) सबसे जरूरी

​मेकअप शुरू करने से कम से कम 10-15 मिनट पहले अपनी स्किन को तैयार करें। तो सबसे पहले अपनी स्किन को किसी होममेड स्क्रब या फिर केमिकल पील से स्क्रब कर लीजिए जिससे डेड स्किन हट जाए और मेकअप स्मूद लगे।

2. हाइड्रेटिंग माॅइश्चराइज़र लगाएं

आपके लिए बहुत जरूरी है कि आप एक अच्छा और हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर अपने फेस और नेक पर लगाएं।

3. सीरम या फेस मिस्ट का इस्तेमाल करें

  • मैट या सिलिकॉन बेस्ड प्राइमर को इस्तेमाल करने की गलती ना करें। क्योंकि ये त्वचा को और भी सूखा दिखा सकते हैं।
  • उसकी जगह सीरम, फेशियल ऑइल या हाइड्रेटिंग मिस्ट का इस्तेमाल करें। Hyaluronic Acid वाला सीरम या फेस ऑयल लगाने से त्वचा में नमी लॉक हो जाती है।

4. हाइड्रेटिंग फाउंडेशन लगाएं

हाइड्रेटिंग फाउंडेशन ही यूज़ करें। याद रखें कि ये मैट कंसिस्टेंसी का न हो और अच्छी तरह ब्लेंड हो जाए जिससे केकी लुक ना आए।

5. कंसीलर हो क्रीमी

आपको क्रीमी फार्मूला वाला कंसीलर चुनना चाहिए और इसे डैंप ब्यूटी ब्लेंडर से परफेक्टली ब्लेंड करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर ही कंसीलर का इस्तेमाल करें, वरना इसे स्किप करें।

6. लिक्विड या क्रीमी ब्लश लें

अगर आपको ब्लश का इस्तेमाल करना है तो लिक्विड या क्रीमी ब्लश लें और इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।

7. पाउडर का इस्तेमाल कम

ड्राई स्किन वालों को पाउडर का इस्तेमाल कम ही करना चाहिए। कम मात्रा में लूज़ पाउडर लगा सकती हैं।

8. ड्यूई (Dewy) सेटिंग स्प्रे से मेकअप को सैट करें

मेकअप खत्म करने के बाद ड्यूई (Dewy) सेटिंग स्प्रे को थोड़ा दूर से स्प्रे करें।अगर दिन के बीच में स्किन खींची-खींची लगे, तो एक फेस मिस्ट का स्प्रे कर लें, इससे मेकअप फिर से फ्रेश दिखने लगेगा।

ये गलतियां न करें

1. मेकअप को स्किन पर रगड़ने के बजाय डैबिंग (Dabbing) मोशन में लगाएं।

2.अगर आपका फाउंडेशन बहुत गाढ़ा या ड्राई है, तो उसमें एक बूंद फेशियल ऑयल या मॉइश्चराइजर मिला लें।

3.ड्राई स्किन पर बहुत ज्यादा लूज पाउडर लगाने से चेहरा 'केकी' दिखने लगता है। पाउडर कम मात्रा में और सिर्फ उन जगहों पर लगाएं जहां क्रीजिंग होती है।

4. पूरे चेहरे को मैट करने की गलती न करें।

Tags:    

Similar News