मैच्योर स्किन के लिए बहुत काम के हैं ये मेकअप हैक्स , 50 प्लस में भी दिखेंगी बला की खूबसूरत
Mature Skin Makeup Hacks: हम यहां मेच्योर स्किन के लिए कुछ मेकअप हैक्स दे रहे हैं। जिससे आपका मेकअप शानदार होगा और आप इस उम्र में भी गजब ढायेंगी।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Mature Skin Makeup Hacks: 50 प्लस की एज में स्किन का मेच्योर होना स्वाभाविक है। स्किन पर झुर्रियां नज़र आने लगती हैं, आंखों के नीचे की स्किन पतली हो जाती है, आइब्रो हल्की हो जाती हैं यानी छोटी-छोटी कई दिक्कतें, जो मेकअप करते वक्त कठिनाई बढ़ा सकती हैं। इसलिये हम यहां मेच्योर स्किन के लिए कुछ मेकअप हैक्स दे रहे हैं। जिससे आपका मेकअप शानदार होगा और आप इस उम्र में भी गजब ढायेंगी।
50+ एज के लिए मेकअप हैक्स
50+ एज के लिए मेकअप करते वक्त एक मूल मंत्र याद रखें और यह है "Less is more" यानी आप जितना कम और सही तरीके से प्रोडक्ट इस्तेमाल करेंगी, स्किन उतनी ही नेचुरल और ग्लोइंग दिखेगी। यहाँ आपके लिए हैं कुछ आसान और असरदार मेकअप हैक्स -
1. हाइड्रेशन सबसे जरूरी है
मैच्योर स्किन अक्सर थोड़ी ड्राई हो जाती है, जिससे मेकअप केकी दिखने लगता है। इसलिए मेकअप से पहले एक अच्छा हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइज़र
जरूर लगाएं।
2. हाइड्रेटिंग/प्लमिंग प्राइमर
स्किन को नमी देने वाले हाइड्रेटिंग प्राइमर का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को भरा-भरा दिखाता है। फाइन लाइन्स और पोर्स को भरकर स्किन को स्मूद बनाता है।
3. BB क्रीम है बेहतर
अगर फाउंडेशन लगाना चाहें तो उसकी पतली लेयर लगाएं वरना एक अच्छी BB क्रीम आपके लिए शानदार रहेगी। ये स्किन को हेल्दी ग्लो और हल्का कवरेज देगी। इससे मेकअप पपड़ीदार और भारी नहीं लगेगा।
4. कंसीलर की मात्रा कम रखें
अगर जरूरी हो तो ही कंसीलर लगाएं और उसकी मात्रा भी कम ही रखें। लिक्विड कंसीलर प्रिफर करें।आंखों के नीचे की स्किन पतली हो चुकी होती है, इसलिए वहां कम प्रोडक्ट लगाएं।
5. आईब्रो के लिए डार्क ब्राउन शेड बेहतर
उम्र के साथ आइब्रो हल्की होने लगती हैं। डार्क ब्लैक की जगह डार्क ब्राउन शेड की आइब्रो पेंसिल से इन्हें नेचुरल तरीके से भरें।
6. हल्का आईशैडो इस्तेमाल करें
पलकों पर हल्का आईशैडो लगाएं। आमतौर पर इस एज में लाइट ब्राउन आईशैडो परफेक्ट रहता है।
7. लिपस्टिक में अच्छे लगते हैं ये शैड
यूं तो आप कोई भी मनपसंद शेड इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन पिंक या पीच शेड आमतौर पर ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।
8. पाउडर का इस्तेमाल कम
पाउडर का इस्तेमाल कम करें। पूरे चेहरे पर पाउडर लगाने से बचें। सिर्फ वहीं थोड़ा सा ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं जहां पसीना ज्यादा आता हो (जैसे T- zone ) या क्रीजिंग (जैसे आंखों के नीचे) का डर हो।
9. ड्यूई सेटिंग स्प्रे है बेस्ट
मेकअप खत्म करने के बाद एक ड्यूई सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। यह मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखेगा और चेहरे को फ्रेश ग्लो देगा।
ये छोटे-छोटे हैक्स अपनाएंगी तो 50+ एज में आप शानदार मेकअप कर पाएंगी, जिसमें आपकी एज का ग्रेस भी कायम रखेगा और आप बला की खूबसूरत भी लगेंगी।